फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   haryana land scam may connect to sonia gandhi and Rahul Gandhi

सोनिया-राहुल के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जमीन घोटाले पर CBI कर सकती है पूछताछ

Fri, 07 Apr 2017 10:41 AM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र Updated Fri, 07 Apr 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
 haryana land scam may connect to sonia gandhi and Rahul Gandhi
सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : BBC
हरियाणा के पंचकूला में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजीएल) की जमीन आवंटन में कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुद्दा के खिलाफ केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई इस मामले में कंपनी के पदाधिकारियों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कई नेताओं से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


बताते चलें कि एजीएल कंपनी ही नेशनल हेराल्ड अखबार चलाती थी। नेशनल हेलार्ड मामले में ही सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया है। इसके बाद सोनिया और राहुल को कोर्ट में हाजिर होना पड़ा था। दोनों को इस मामले में जमानत मिली हुई है।
विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, साल 1982 में जमीन आवंटित हुई और साल 1992 तक कोई निर्माण नहीं हुआ। इसके बाद प्राधिकरण ने इसे अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, साल 2005 में एजीएल को यह भूखंड फिर से आवंटित किया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन हुआ। साल 2005 में पाधिकरण के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार की ही एफआईआर को दोबारा दर्ज किया गया है। इसमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। आरोपपत्र में आरोपियों का नाम जोड़े या हटाए जा सकते हैं। हुड्डा सरकार द्वारा जमीन आवंटन के मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज किया गया यह तीसरा केस है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed