फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryana Assembly elections 2019: BJP will avoid corrupt and rebels leader

हरियाणा विधानसभा चुनाव: दागियों-बागियों से परहेज बरतेगी भाजपा 

Wed, 25 Sep 2019 04:25 AM IST
देव कश्यप हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Sep 2019 04:25 AM IST
सार

  • दागियों-बागियों से परहेज बरतेगी भाजपा
  • सीएम विरोधी एक दर्जन विधायक-मंत्री के टिकट पर लटकी तलवार
  • 52 सीटों पर पैनल तैयार, 29 को जारी होगी पहली सूची
  • डेढ़ दर्जन सीटों पर बाहरियों पर दांव लगाएगी भाजपा

विज्ञापन
Haryana Assembly elections 2019: BJP will avoid corrupt and rebels leader
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा इस बार दागियों और बागियों से परहेज बरतेगी। इस क्रम में सीएम के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले एक दर्जन विधायकों और मंत्री के टिकट पर खतरे की तलवार लटकी हुई है। फिलहाल पार्टी ने 52 सीटों पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया है। इनमें डेढ़ दर्जन सीटों पर बाहरी उम्मीदवारों को उतारे जाने की योजना है। इस क्रम में संघ ने अपनी ओर से आधा दर्जन सीटों पर निष्ठावान नेताओं-कार्यकर्ताओं के नाम सुझाए हैं।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार के चुनाव में गैरराजनीतिक आरोपों से घिरे, अदालती प्रक्रिया का सामना कर रहे और सीएम के खिलाफ अतीत में मोर्चा खोलने वाले ज्यादातर विधायकों और मंत्रियों को टिकट हासिल करने में पसीने छूटेंगे। ऐसे विधायकों और मंत्रियों का शीर्ष स्तर पर तीखा विरोध हो रहा है। इनसे जुड़ी सीटों पर तीन-तीन उम्मीदवारों का पैनल बनाया गया है। गौरतलब है कि सीएम के खिलाफ कुछ वर्ष पूर्व रणधीर सिंह कापरीवास, उमेश अग्रवाल, मूलचंद शर्मा, बिमला चौधरी सहित कई विधायकों ने मोर्चा खोला था।

विज्ञापन

डेढ़ दर्जन सीटों पर बाहरी उम्मीदवार

पार्टी ने अब तक 52 सीटों पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया है। इनमें डेढ़ दर्जन सीटों पर बाहरी उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की योजना है। सूत्रों का कहना है कि ऐलनाबाद, डबवाली, रतिया, नलवा, जुलाना, दादरी, झज्जर, नूह, पुन्हाना, गन्नौर, नरवाना सहित कई सीटों पर पार्टी के पास कोई अपना मजबूत उम्मीदवार नहीं है। ऐसे में इन सीटों पर बाहरी उम्मीदवारों को मैदान में उतारना पार्टी की मजबूरी है। इस दौरान संघ की ओर से सुझाए गए नामों को वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम समय में नेतृत्व खोलेगा पत्ता

सूत्रों के मुताबिक पार्टी 29 सितंबर को करीब चार दर्जन सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर देगी। जिन सीटों पर विधायकों-मंत्रियों के टिकट कटेंगे, उन सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा अंतिम समय में की जाएगी। ऐसा फैसला टिकट न मिलने के कारण विधायकों-मंत्रियों के पाला बदलने का अवसर नहीं देने की रणनीति के तहत किया गया है। पार्टी कम से कम एक तिहाई विधायकों-मंत्रियों के टिकट काटेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed