फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryana Assembly Elections 2019: Bjp and congress leaders asking ticket for his family members

हरियाणा में मम्मी, पापा और बेटे, सभी को चाहिए सत्ता का टिकट, भाजपा-कांग्रेस में मचा है घमासान

Tue, 24 Sep 2019 09:04 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 24 Sep 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019: Bjp and congress leaders asking ticket for his family members
हुड्डा - फोटो : amarujala
हरियाणा में विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने के साथ ही टिकट लेने वालों की दौड़भाग शुरु हो गई है। मम्मी, पापा और बेटे, सभी को सत्ता का टिकट चाहिए। इस बाबत भाजपा-कांग्रेस में तो घमासान मचा है। इन दोनों पार्टियों के नेताओं की चाहत देखें, तो वह करीब बीस फीसदी टिकटों पर जाकर खत्म होती हैं। हालांकि अभी तक दोनों पार्टियां ही यह दावा कर रही हैं कि विधानसभा चुनाव में परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


किसी पार्टी में यदि पहले से कोई जनप्रतिनिधि है तो उसके परिवार के दूसरे सदस्य को टिकट नहीं मिलेगी। मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा खेमें में ऐसी डिमांड सबसे ज्यादा है। कांग्रेस की बात करें तो वहां भी अपने परिजनों के लिए टिकट का जुगाड़ करने की मैराथन शुरु हो गई है।

विज्ञापन

पचास फीसदी सीटों पर सिंगल उम्मीदवार

भाजपा के लिए एक तरफ राहत की बात ये है कि उसकी पचास फीसदी सीटों पर सिंगल उम्मीदवार हैं। वहां पार्टी किसी दूसरे नाम पर विचार नहीं करेगी। इन उम्मीदवारों की सूची लगभग तैयार है। उसे अब किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बाकी बची सीटों पर भाजपा के लिए दिक्कत है। यहां पर कई भाजपा नेता अपने परिजनों के लिए टिकट मांग रहे हैं तो दूसरी ओर वे नेता जो हाल ही में अन्य दलों भाजपा में आए हैं, ये भी टिकट पर खुद का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री को पत्नी के लिए चाहिये टिकट

परिजनों के लिए टिकट मांगने वाली सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद चौ. बीरेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है। उनके बेटे ब्रजेंद्र सिंह हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता उचाना कलां सीट से निवर्तमान विधायक हैं। भाजपा का एक खेमा इस बार प्रेमलता को विधानसभा टिकट देने के खिलाफ है। खेमे के नेताओं का कहना है कि अगर प्रेमलता को टिकट मिलता है तो यह परिवारवाद को बढ़ावा देने वाला कदम होगा। एक तरफ भाजपा राजनीति में परिवारवाद के खिलाफ है और दूसरी ओर हरियाणा में एक ही परिवार के तीन सदस्य जनप्रतिनिधि बन रहे हैं।

परिजनों के लिए टिकट मांगने वाले कई नेता

भाजपा के दूसरे गुट का कहना है कि हो सकता है कि उचाना कलां सीट से चौटाला परिवार का कोई सदस्य मैदान में आ जाए। ऐसी स्थिति में उसे टक्कर देने के लिए उम्मीदवार बदलने का फैसला पार्टी के लिए आत्मघाती कदम सिद्ध हो सकता है। इसी तरह हरियाणा सरकार में मंत्री कविता जैन के पति एवं सीएम के मीडिया एडवाइजर राजीव जैन को टिकट देने की चर्चा चल रही है। मंत्री रामबिलास शर्मा भी चाहते हैं कि इस बार उनके बेटे को टिकट मिल जाए। परिजनों के लिए टिकट मांगने वाली सूची में दर्जनों नेता शामिल हैं।

कांग्रेस में भी 'कुनबे' की राजनीति

परिवारवाद की इस फेहरिस्त में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। हालांकि भाजपा की तरह कांग्रेस हाईकमान ने भी परिवारवाद के खिलाफ खड़े होने की बात कही है। लेकिन नेताओं का अपने परिजनों के लिए टिकट मांगने का रुख बताता है कि ऐसे नियम केवल दिखाने के लिए होते हैं। तकरीबन हर जिले में कोई न कोई नेता अपने पुत्र, पुत्री या पत्नी के लिए टिकट मांग रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व: भजनलाल के परिवार से ऐसी मांग आ रही है।

कुलदीप बिश्नोई, उनके भाई एवं पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन एवं परिवार के दूसरे सदस्य भी टिकटार्थियों की दौड़ में शामिल हैं। कैप्टन अजय यादव भी अपने बेटे के लिए टिकट चाहते हैं। दूसरे जिलों में भी अमूमन ऐसा ही है।माना जा रहा है कि आखिर में कांग्रेस और भाजपा में यही देखा जाएगा कि जीतने वाला उम्मीदवार कौन है। जो भी सीट निकालने की स्थिति में होगा, टिकट उसे ही मिलेगा।

भाजपा की पहली सूची तैयार है

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला टोहाना सीट, ऐलनाबाद में अभय सिंह चौटाला के सामने पवन बैनीवाल, अंबाला कैंट से मंत्री अनिल विज, जगाधरी से मौजूदा विधायक व स्पीकर कंवरपाल गुर्जर, पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्ता, नारनौंद से  वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, बहादुरगढ़ से निवर्तमान विधायक नरेश कौशिक, बादली से मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, हिसार सीट से मौजूदा विधायक डॉ. कमल गुप्ता, हांसी से विनोद भ्याना, रोहतक से मनीष ग्रोवर, राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शाहबाद सीट, मंत्री राव नरबीर सिंह बादहशाहपुर, सोहना से तेजपाल तंवर, आरक्षित सीट होडल से पूर्व मंत्री जगदीश नैयर, यमुनानगर से घनश्याम दास अरोड़ा, हथीन सीट से केहर सिंह रावत और कालका से निवर्तमान विधायक लतिका शर्मा को टिकट मिलने की प्रबल संभावना है।

दूड़ाराम को फतेहाबाद सीट, आरक्षित सीट रतिया से प्रो. रविंद्र सिंह बलियाला, नूंह सीट से पूर्व विधायक जाकिर हुसैन और निर्दलीय विधायक रहीशा खान को पुन्हाना सीट से मौका मिल सकता है। पुंडरी से दिनेश कौशिक, जुलाना से परमिंद्र सिंह ढुल, साढ़ौरा से बलवंत सिंह और पलवल से दीपक मंगला को टिकट मिलने के आसार हैं।

नवरात्र पर आ सकती है कांग्रेस की पहली सूची

कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने के लिए वीरवार को दिल्ली में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। यह बैठक पंजाब भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता समिति की चेयरपर्सन एवं प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा करेंगी। इस मौके पर पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी गुलाम नबी आजाद भी मौजूद रहेंगे। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से बुधवार शाम तक आवेदन मांगे गए हैं।



कांग्रेस पार्टी की पहली सूची में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी, कुलदीप बिश्नोई, हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, फूलचंद मुलाना, अजय सिंह यादव, डॉ रघुबीर सिंह कादियान, कुलदीप शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, आनंद सिंह दांगी, कर्ण सिंह दलाल, सावित्री जिंदल, आफताब अहमद, जयवीर सिंह वाल्मीकि, बीबी बतरा, शकुंतला खटक और अनिल धन्तौड़ी आदि नेताओं का नाम शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed