हरियाणा में भाजपा-जजपा की सरकार, जजपा का होगा डिप्टी सीएम, अमित शाह ने किया एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BJP-JJP alliance for Haryana sealed. CM will be from Bharatiya Janata Party (BJP) and Deputy CM from Jannayak Janta Party (JJP). Leaders of both the parties will meet the Governor tomorrow and stake their claim to form the govt in the state. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/euvuQVtwJB
— ANI (@ANI) October 25, 2019विज्ञापन
शाह ने संवाददाताओं से कहा कि हरियाणा में मतदाताओं के जनादेश के साथ जाते हुए दोनों पार्टियों ने निर्णय किया है कि भाजपा और जजपा साथ मिलकर सरकार बनाएंगी। मुख्यमंत्री भाजपा से होगा जबकि उप मुख्यमंत्री जजपा से होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन जनादेश की भावना के अनुरूप है।
संवाददाता सम्मेलन में शाह और चौटाला के अलावा खट्टर और भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे। चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि हरियाणा में स्थिरता के लिए गठबंधन जरूरी था।
अमित शाह ने कहा कि शनिवार को भाजपा में विधिवत रूप से नेता चुनने के बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अगले पांच साल तक मोदीजी के नेतृत्व में यहां विकास के लिए काम किया जाएगा।
वहीं, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में स्थायी सरकार बनाने के लिए वह भाजपा के साथ आए हैं। वहीं, मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा की भलाई के लिए हमने जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला लिया है।
Dushyant Chautala, JJP leader: To give a stable govt to Haryana it was important for BJP & JJP to come together. I would like to thank Amit Shah ji and Nadda ji.Our party had decided that for the betterment of the state it is important to have a stable govt. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/5YevGNJGdq
— ANI (@ANI) October 25, 2019
शाह के घर हुई मुलाकात
आज जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला आज दिल्ली में पहले केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ उनके घर पहुंचे। इसके बाद दोनों नेता भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर पर पहुंचे।Delhi: Minister of State for Finance and BJP leader Anurag Thakur & Jannayak Janata Party (JJP) Dushyant Chautala leave from the residence of the former. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/9s5HdIoOGZ
— ANI (@ANI) October 25, 2019
बताया जा रहा है कि जजपा को एक कैबिनेट और राज्य मंत्री का पद भी मिलेगा।
#WATCH Delhi: Minister of State (MoS) for Finance and BJP leader Anurag Thakur & Jannayak Janata Party (JJP) Dushyant Chautala leave from the residence of the former. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/p10dEtvNLI
— ANI (@ANI) October 25, 2019
इससे पहले आज अमित शाह अपना अहमदाबाद दौरा बीच में ही छोड़कर लौट आए। उनसे जेपी नड्डा और हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने मुलाकात की। इसके बाद अनुराग ठाकुर दुष्यंत चौटाला को लेकर अमित शाह के घर पहुंचे। यहां गठबंधन पर मुहर लग गई।
बहुमत से दूर रह गई भाजपा
बृहस्पतिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा को 40 सीटें मिलने के बाद पार्टी के शीर्ष नेता सक्रिय हो गए थे। भाजपा का सीटों का आंकड़ा बहुमत से छह कम रह गया था। सात निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन की घोषणा की है।
भाजपा का चौटाला को अपने पाले में लाने का निर्णय जाटों को तुष्ट करने की उसकी इच्छा को रेखांकित करता है जिससे कि उसकी सरकार सुचारू तरीके से चल सके। राज्य में प्रभावी जाट समुदाय के बारे में माना जाता है कि उन्होंने हाल के चुनावों में भाजपा के खिलाफ वोट किया। इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि उसे सरकार के बने रहने के लिए निर्दलीयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।