फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryana Assembly Election 2024 Hooda wants freehand Rahul Gandhi wants Government in state news and updates

Haryana Election 2024: हरियाणा में हुड्डा को चाहिए खुली छूट और राहुल गांधी को चाहिए पूर्ण बहुमत की सरकार

Thu, 05 Sep 2024 03:54 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:54 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा और उनकी टीम विधानसभा चुनाव में खुली छूट चाहती है। हर राज्य की तरह हरियाणा कांग्रेस में कई गुट हैं। कु. शैलजा, रणदीप सुरजेवाला समेत तमाम नेताओं के समर्थक हैं। किरण चौधरी के भाजपा में जाने के बाद हुड्डा का गुट राज्य में काफी मजबूत स्थिति में है। लेकिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस बार विधानसभा चुनावों में किसी तरह की गुटबाजी नहीं चाहते।

विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2024 Hooda wants freehand Rahul Gandhi wants Government in state news and updates
दीपेंद्र हुड्डा, भूपेंद्र हुड्डा और राहुल गांधी। - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी इस बार कोई चूक नहीं चाहते। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद चुनाव की तैयारी का अपडेट ले रहे हैं। राहुल गांधी का विशेष ध्यान जहां कश्मीर विधानसभा चुनाव पर है, वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हरियाणा को लेकर सक्रिय हैं। खबर है कि हरियाणा में कांग्रेस बजरंग पूनिया समेत कुछ खिलाडिय़ों को भी चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिल चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि विनेश फोगाट थोड़ा संशय में हैं, लेकिन बजरंग पूनिया का इरादा बिल्कुल साफ है। खिलाडियों को मैदान में उतारने का यह रोडमैप हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा ने तैयार किया है। उनके बेटे और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा लगातार एथलीट्स को पार्टी से जोडऩे की हर कोशिश में लगे हैं। बजरंग पूनिया को झज्जर जिले की बादली सीट से चुनाव लडने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन

हुड्डा चाहते हैं खुली छूट और कांग्रेस गुटबाजी कंट्रोल करने के लिए प्रतिबद्ध रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा और उनकी टीम विधानसभा चुनाव में खुली छूट चाहती है। हर राज्य की तरह हरियाणा कांग्रेस में कई गुट हैं। कु. शैलजा, रणदीप सुरजेवाला समेत तमाम नेताओं के समर्थक हैं। किरण चौधरी के भाजपा में जाने के बाद हुड्डा का गुट राज्य में काफी मजबूत स्थिति में है। लेकिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस बार विधानसभा चुनावों में किसी तरह की गुटबाजी नहीं चाहते। टीम राहुल का मानना है कि कांग्रेस हर चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन इसके नेताओं को इसके लिए आपस में तालमेल बनाने और गुटबाजी को छोडक़र एकजुटता के साथ चुनाव लडऩे पर विशेष ध्यान देना होगा। फिलहाल दीपक बावरिया, अजय माकन समेत तमाम वरिष्ठ नेता हरियाणा में चल रही गतिविधियों पर बारीक नजर हुए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की टीम भी हरियाणा में काफी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने 32 उम्मीदवारों के नाम को दिया अंतिम रूप, मंथन जारी
सोमवार को कांग्रेस के सीईसी की बैठक हुई थी। इसमें 49 सीटों पर चर्चा हुई थी। इसमें 34 उम्मीदवारों के नाम को पार्टी की उच्च स्तरीय समिति ने अंतिम रूप दिया। जबकि 15 उम्मीदवारों के नाम को स्क्रीनिंग कमेटी को लौटा दिया है। इन 15 सीटों के उम्मीदवार पर फिर होगी। जिन 34 उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई है, उनमें से दीपक बावरिया 22 विधायकों के नाम हैं।  


हरियाणा में इंडिया गठबंधन का क्या होगा?
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बावरिया के बीच में हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। अभी बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है,लेकिन कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के सूत्र बताते हैं कि इस सप्ताह के अंत तक मामले को सुलझा लिया जाएगा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी हरियाणा में अपना उम्मीदवार उतारना चाहते हैं। अखिलेश हरियाणा में कम से कम 5 सीटों की मांग कर रहे हैं। पिछले दो दिन से इसको लेकर निर्णायक बातचीत चल रही है। सपा के नेता संजय लाठर के पुत्र आदित्य भी जोलाना से चुनाव लडऩा चाहते हैं। इंडिया गठबंधन का हवाला देकर अखिलेश के रणनीतिकार लगातार मुख्य सहयोगी दल कांग्रेस पर भी दबाव बना रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता हरियाणा में 10 विधानसभा सीटों की मांग कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा चाहते हैं कि राज्य में अधिक से अधिक सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ें। कांग्रेस मुख्यालय 24, अकबर रोड के सूत्र बताते हैं कि 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस अधिकतम 5-07 सीटें  सहयोगियों के लिए छोडऩे के मन बना सकती है। इनमें से आम आदमी पार्टी को 5 सीट देने का प्रस्ताव दिया चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed