फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Harsimrat Kaur Badal threatens privilege motion against Congress MPs over alleged misbehaviour

रेणुका चौधरी और जयराम रमेश ने मुझे 'कचरा' कहा: हरसिमरत

Sat, 23 Jul 2016 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
Harsimrat Kaur Badal threatens privilege motion against Congress MPs over alleged misbehaviour

शिरोमणि अकाली दल की नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस के दो नेताओं के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाने की चेतावनी दी है। बादल ने कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी और जयराम रमेश पर दुर्व्यहार का आरोप लगाया है। बादल की मानें को ऊपरी सदन राज्यसभा में काग्रेस के इन दो नेताओं ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें बोलने नहीं दिया।

विज्ञापन


बादल के मुताबिक जब उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के सोशल मीडिया पोस्ट किए गए वीडियो के बारे में बोलना चाहा तो रेणुका चौधरी और जयराम रमेश ने उन्हें बोलने नहीं दिया और उन्हें 'कचरा' कहकर संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा में चौधरी और रमेश ने उनकी मौजूदगी पर सवाल उठाया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एक महिला और एक मंत्री के साथ ऐसा बर्ताव कैसे कर सकते हैं, उनकी करतूतों के लिए वह विशेषाधिकार हनन नोटिस लाने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सियासी ड्रामा कर रही हैं हरसिमरत कौर'

Harsimrat Kaur Badal threatens privilege motion against Congress MPs over alleged misbehaviour

हरसिमरत भटिंडा से लोकसभा सांसद और केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्‍करण मंत्री हैं। एक मंत्री होने के नाते वह लोकसभा में बोल सकती हैं। भगवंत मान के वीडियो पर उठे विवाद के चलते शुक्रवार दोपहर के बाद लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बादल ने कहा कि उनके लिए हमारे जवानों और लोगों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है। वीडियो क्लिप गलत हाथों में जा सकता है, इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए थी।

वहीं, रेणुका चौधरी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, उन्होंने मामले को 'सियासी ड्रामा' करार दिया।

'हरसिमरत को अंग्रेजी समझ में नहीं आती'

Harsimrat Kaur Badal threatens privilege motion against Congress MPs over alleged misbehaviour

रेणुका ने कहा कि शायद बादल को अंग्रेजी समझ में नहीं आती या उन्हें कम सुनाई देता है, इसीलिए कुछ अनाप-शनाप आरोप लगा रही है, उन्होंने कहा कि 'कचरा' वाली बात कहां से आ गई।

रेणुका की मानें को बादल पीड़ित कार्ड खेल रही हैं, वे पंजाब में हार रही है, उन्हें लगता है कि सियासी ड्रामा खड़ा करके वोटरों की सहानुभूति जीत सकें। उन्हें लगता है कि ऐसा करे वे सफल हो जाएंगी तो वह जो चाहें करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed