फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   harried pilots of Jet Airways have now approached SpiceJet seeking employment

संकट में जेट एयरवेज, 260 पायलटों ने स्पाइसजेट से मांगी नौकरी

Fri, 22 Mar 2019 09:04 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Fri, 22 Mar 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
harried pilots of Jet Airways have now approached SpiceJet seeking employment
जेट एयरवेज (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

जेट एयरवेज को इन दिनों आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कंपनी के परेशान पायलटों ने नौकरी के लिए स्पाइसजेट से संपर्क किया है। इससे पहले इंडिगो ने जेट के पायलटों को लंबित तनख्वाह और अन्य लाभों के साथ मुआवजा देने की बात कहकर लुभाने की कोशिश की थी। इस वजह से कंपनी को अपने ही पायलटों के विरोध का सामना करना पड़ा था।  

विज्ञापन


सबसे बड़ी एयरलाइन इस समय कॉकपिट क्रू की कमी का सामना कर रही है। पिछले महीने ही उसे अपनी हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। इंजीनियर और वरिष्ठ प्रबंधन के साथ जेट पायलट को तीन महीने से ज्यादा समय से तनख्वाह नहीं मिली है। एयरलाइन इस समय अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। एक सदी पहले ही इस एयरलाइन की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन




वहीं गुरुग्राम स्थित स्पाइसजेट के पास मौजूद 12 बोइंग मैक्स विमानों को इथियोपियन एयरलाइन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से ग्राउंडेड (जमीन पर) कर दिया गया है। एयरलाइन अपनी सेवाओं को विस्तार देने के लिए नए पायलटों को नौकरी पर रखने की योजना बना रही है। बुधवार को जेट के कुछ पायलट उसके यहां इंटरव्यू के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पाइसजेट के सूत्र का कहना है, 'लगभग 260 पायलट, जिसमें 150 कैप्टन शामिल हैं उन्होंने इंटरव्यू मे हिस्सा लिया।' इंडिगो के पास ज्यादातर एयरबस 320 हैं। वहीं स्पाइसजेट के पास बोइंग 737 एस विमान हैं। सूत्र ने बताया कि यह ध्यान देने वाली बात है कि जेट एयरवेज के अधिकांश पायलट प्रशिक्षित और बोइंग विमान उड़ाने के लिए टाइप-रेटेड (संबंधित विमान उड़ाने में दक्ष) हैं।

इंडिगो जेट पायलटों को नौकरी के साथ ही मुआवजा देने का भी ऑफर दे रही है। जेट पायलटों को अपनी लंबित तनख्वाह मिलने को लेकर कोई आश्वासन नहीं मिल रहा है। इसी वजह से पायलटों ने मंगलवार को कंपनी को चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च तक प्रबंधन उनकी लंबित तनख्वाह का भुगतान नहीं करता है तो वह 1 अप्रैल से विमान उड़ाना बंद कर देंगे। 


इंडिगो के अनुसार पायलटों को दिए जाने वाले ऑफर शर्तों एवं नियमानुसार हैं। लेकिन कंपनी के इस कदम को उसके ही पायलटों ने अन्यायपूर्ण और अस्वीकार्य करार दिया है। इंडिगो के सूत्र का कहना है, 'वह हमें हल्के में ले रहे हैं। जेट एयरवेज के पायलटों को दिया जा रहा प्रस्ताव हमारे लिए अन्यायपूर्ण है क्योंकि उन्हें समान पद पर वेतन के साथ ही दो महीने का बोनस भी दिया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed