{"_id":"5f1be7e38ebc3e9f691ef84b","slug":"harp-playing-session-by-woman-crowded-by-unusual-guest-watch-full-video-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के संगीत पर खिंचा चला आया हिरण, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला के संगीत पर खिंचा चला आया हिरण, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Sat, 25 Jul 2020 01:45 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
वीणा बजाती महिला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट पर इस दौरान कई अजीबोगरीब वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। कहीं हाथियों की चाल लोगों का मन मोह रही है तो कहीं घड़ियालों ने सड़क पार करते के चक्कर में लोगों के लिए ट्रैफिक जाम लगा दिया। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला वाद्य यंत्र बजा रही है और हिरण खिंचा चला आ रहा है।
विज्ञापन
23 जुलाई को रेडिट पर एक वीडियो पोस्ट हुआ जो एक मिनट लंबा है और इस वीडियो पर कैप्शन लिखा है- मेरा म्यूजिक सत्र एक फिल्म में बदल गया। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला घर के बाहर खड़े होकर वाद्य यंत्र बजा रही है और इसके पीछे से एक हिरण टहलता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि जैसे-जैसे लड़की वीणा बजाती है, धीरे-धीरे हिरण संगीत की ओर खिंचा चला आता हुआ दिखाई देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरण इस संगीत का काफी आनंद ले रहा है और अंत में वीडियो ज्यादा देखने लायक हो जाता है। यहां आप पूरा वीडियो देख सकते हैं।
विज्ञापन
My harp session turned into a Disney movie from r/harp
रेडिट पर इस पोस्ट को 32,000 से ज्यादा लोगों ने देखा है और 850 से ज्यादा कमेंट्स आए हैं। यूजर्स इस वीडियो को काफी सराह रहे हैं, कुछ यूजर्स ने इस वीडियो का बेहद प्यारा बताया है। एक ने लिखा कि ये काफी उम्दा है और हिरण की पसंद भी अच्छी है।