फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardik Patel supports Arvind Kejriwal ahead of 2017 Gujarat polls

केजरीवाल-हार्दिक मिलकर लड़ सकते हैं 2017 का गुजरात चुनाव

Sun, 16 Oct 2016 03:37 AM IST
एजेंसी/ अहमदाबाद
एजेंसी/ अहमदाबाद Updated Sun, 16 Oct 2016 03:37 AM IST
विज्ञापन
 Hardik Patel supports Arvind Kejriwal ahead of 2017 Gujarat polls
पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल का गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के प्रति झुकाव देखा जा रहा है। हार्दिक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के समर्थन में बयान जारी करते हुए उनसे यह बताने की अपील की है कि वह उनके समुदाय के लिए क्या कर सकते हैं। 
विज्ञापन


केजरीवाल गुजरात की चार दिवसीय यात्रा पर है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में मजबूत पटेल समुदाय को रिझाने के तौर पर व्यापक रूप से देखा जा रहा है। राज्य में भाजपा लंबे समय से सत्ता में है लेकिन अब उसे चुनौतियों का सामना करना पड़ कहा है। जेल से बाहर आने के बाद हार्दिक को गुजरात की सभी राजनीतिक पार्टियां रिझाने में लगी हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने घोषणा की है कि यदि उनके समुदाय के सदस्यों ने चाहा तो वह राजनीति में उतर सकते हैं। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति ने अब तक राजनीतिक दलों से दूरी बनाए रखी है लेकिन जब कभी भाजपा और कांग्रेस ने पटेल बहुल इलाकों में कार्यक्रम आयोजित करने की कोशिश की तब उन्होंने इनके नेताओं से दूरी बनाए रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर एक स्थानीय संगठन युवा आजादी के सदस्यों ने प्रदर्शन किया है। पटेल ने उदयपुर से अपने बयान में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उस वक्त विरोध नहीं करना चाहिए जब वह उन लोगों के परिजनों से मिलने आ रहे हैं जो पाटीदार समुदाय के आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए हैं। वह हमारी दशा के बारे में देश को बताएंगे। बाद में हार्दिक ने अपने संगठन के सदस्यों के जरिए मेहसाना में एक लिखित ज्ञापन केजरीवाल को सौंपा जिसमें उन्होंने आप नेता से यह बताने को कहा कि वह पटेल समुदाय के लिए क्या कर सकते हैं। 

केजरीवाल ने पटेलों से मांगा सरकार बनाने का समर्थन

 Hardik Patel supports Arvind Kejriwal ahead of 2017 Gujarat polls
केजरीवाल ने अपने गुजरात दौरे पर वर्चस्व रखने वाले पटेल समुदाय से समर्थन की मांग की है। केजरीवाल ने लोगों से वतामान सरकार का सफाया करने की बात कही साथ ही पटेल समुदाय को समर्थन देने की भी बात कही।
 
चार दिवसीय दौरे के दूसरे दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री को सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो मांगने के विरोध में भाजपा शासित गुजरात में काले झंडे दिखाए गए। केजरीवाल ने मेहसाना जिले के पिलुद्रा गांव पहुंचे। पिछले साल आरक्षण की मांग करने के दौरान मची भगदड़ में मारे गए पटेल समुदाय के लोगों के परिवार वालों से मुलाकात की और वर्तमान सरकार के सफाए के लिए समर्थन की मांग की। 

गौरतलब है कि पिछले साल इसी गांव से पटेल आरक्षण आंदोलन की शुरुआत हुई थी। केजरीवाल ने इसी गांव से एक बार फिर राज्य शासित सरकार के सफाए के लिए मुहिम चलाने की मांग की। इस दौरान केजरीवाल के कई बार जय सरदार जय पाटीदार के नारे लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed