19वें दिन नारियल पानी पीकर हार्दिक ने तोड़ा अनशन, कहा- जिंदा रहकर लडूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने 19 दिनों बाद अपना अनशन आज खत्म कर दिया। वो पाटीदारों के आरक्षण और किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर 25 अगस्त से अनशन पर बैठे थे। अनका अनशन खत्म करवाने के लिए खोडलधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश पटेल, उमाधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रहलाद पटेलन मंच पर पहुंचे और अपने हाथ से उन्हें नारियल पानी पिलाया।
Ahmedabad: PAAS leader Hardik Patel breaks his indefinite hunger strike after 19 days. He was demanding reservations for Patidar community and loan waiver for farmers. #Gujarat pic.twitter.com/6qjSiCfjEz
— ANI (@ANI) September 12, 2018विज्ञापन
इससे पहले आज हार्दिक ने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें जिंदा रहकर अपनी लड़ाई जारी रखनी है। बता दें कि हार्दिक की तबीयत बीते कुछ दिनों में लगातार बिगड़ी थी, जिससे उनका 20 किलो तक वजन कम हो गया था। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। अनशन के 14वें दिन वो अस्पताल में भर्ती हुए थे और दो दिनों तक डॉक्टरों की देखरेख में रहे। इसके बाद वो फिर अनशन पर लौटे और आज 19वें दिन उन्होंने अनशन खत्म कर दिया।
किसानों एवं समाज की कुलदेवी श्री उमिया माताजी मंदिर-उंझा और श्री खोड़ल माताजी मंदिर-क़ागवड के प्रमुख लोगों ने मुझे कहा कि तुम्हें ज़िंदा रहकर लड़ाई लड़नी हैं।सब का सम्मान करते हुए अनिश्चितकालिन उपवास आंदोलन के आज उन्नीसवें दिन दोपहर तीन बजे उपवास आंदोलन ख़त्म करूँगा
— Hardik Patel (@HardikPatel_) September 12, 2018
गौरतलब है कि हार्दिक पटेल को अपने अनशन के दौरान कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिला। अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल जैसे बड़े नेताओं ने भी उनको समर्थन का ऐलान किया था। इसके अलावा बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी हार्दिक से मुलाकात की थी।