{"_id":"69b1d1f89b369753e70054f3","slug":"hardik-pandya-flag-controversy-fir-demand-indian-flag-insult-allegationt20-world-cup-celebration-cricket-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardik Pandya Controversy: हार्दिक पांड्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, तिरंगे के अपमान का लगा आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hardik Pandya Controversy: हार्दिक पांड्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, तिरंगे के अपमान का लगा आरोप
Thu, 12 Mar 2026 02:09 AM IST
Himanshu Singh Chandel
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:09 AM IST
सार
भारत की टी20 विश्व कप जीत के जश्न के दौरान क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पर राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का आरोप लगा है। पुणे के एक वकील ने पुलिस में शिकायत देकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद जश्न के दौरान क्रिकेटर हार्दिक पांड्या विवादों में घिर गए हैं। पुणे के एक वकील ने आरोप लगाया है कि जीत के जश्न के दौरान पांड्या ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। इस मामले में पुलिस से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायत के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है और पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह शिकायत बंगलूरू के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है, वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि यह शिकायत पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह शिकायत शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में दी गई है। शिकायतकर्ता वकील वाजिद खान ने कहा है कि टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद अहमदाबाद के स्टेडियम में जश्न के दौरान यह घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि हार्दिक पांड्या ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेट लिया और मैदान पर जश्न मनाते समय अनुचित व्यवहार किया।
शिकायत में क्या लगाए गए आरोप?
शिकायत में कहा गया है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की गरिमा और सम्मान का प्रतीक है। वकील का कहना है कि तिरंगे के साथ इस तरह का व्यवहार कानून का उल्लंघन माना जा सकता है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- LPG Crisis: एलपीजी सप्लाई पर केंद्र सख्त, राज्यों से कहा- जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर तुरंत कार्रवाई करें
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में एक शिकायत आवेदन मिला है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन की जांच शुरू कर दी है और कानूनी पहलुओं को देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही तय किया जाएगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।
जश्न के दौरान क्या हुआ था?
टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद अहमदाबाद के स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों ने जोरदार जश्न मनाया था। इसी दौरान हार्दिक पांड्या को तिरंगे के साथ मैदान पर जश्न मनाते हुए देखा गया। इसी घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन