फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardeep Singh Puri will visit Bihar Jharkhand for review of Darbhanga Deoghar airports on 12th September

12 सितंबर को बिहार और झारखंड के हवाई अड्डों की समीक्षा करेंगे हरदीप सिंह पुरी

Thu, 10 Sep 2020 03:39 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 10 Sep 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Hardeep Singh Puri will visit Bihar Jharkhand for review of Darbhanga Deoghar airports on 12th September
हरदीप सिंह पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी 12 सितंबर 2020 को बिहार और झारखंड राज्यों का दौरा करेंगे। वे पहले दरभंगा और फिर देवघर हवाई अड्डों की समीक्षा करेंगे। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इन हवाई अड्डों का विकास कर रहा है। इस बात की जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी है।

विज्ञापन

 


इन हवाई अड्डों के परिचालन के जरिए क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इसके अलावा, यह स्थानीय पर्यटन को गति देगा और क्षेत्र में रोजगार पैदा करेगा। कनेक्टिविटी और बढ़ी हुई आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से ये हवाई अड्डे इन क्षेत्रों के लोगों के समग्र आर्थिक विकास में योगदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर हवाई अड्डे का दौरा किया था। उन्होंने हवाई अड्डे के विकास की प्रगति की समीक्षा की और नागरिक उड्डयन अवसंरचना और कनेक्टिविटी से संबंधित मुद्दों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रचनात्मक चर्चा की।

दरभंगा हवाई अड्डा
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू के लिए नागरिक उड़ानों का संचालन शुरू करने के लिए दरभंगा में सिविल एन्क्लेव विकसित कर रहा है। 1400 वर्गमीटर के क्षेत्र के साथ हवाई अड्डे के अंतरिम टर्मिनल भवन का निर्माण पूरा हो गया है। छह चेक-इन काउंटरों वाला टर्मिनल भवन सभी आवश्यक यात्री सुविधाओं के साथ पीक ऑवर्स में 100 यात्रियों को हैंडल (सेवाएं देने) करने में सक्षम होगा।


देवघर हवाई अड्डा
झारखंड के देवघर हवाई अड्डे का विकास एएआई द्वारा रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और राज्य सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। 401.34 करोड़ रुपये की परियोजना लागत के साथ हवाई अड्डे के विकास का कार्य चल रहा है और यह जल्द ही पूरा हो जाएगा। हवाई अड्डा 653.75 एकड़ भूमि में फैला होगा और इसका टर्मिनल भवन 4000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बनाया जा रहा है। 2500 मीटर लंबे रनवे के साथ, एयरपोर्ट एयरबस 320 जैसे विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed