फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardeep Singh Puri says Flights will start only after coronavirus is under control

कोरोना पर काबू पाने के बाद हट जाएंगी उड़ानों पर लगी पाबंदी: हरदीप पुरी

Wed, 08 Apr 2020 05:43 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 08 Apr 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Hardeep Singh Puri says Flights will start only after coronavirus is under control
go air

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि यह विश्वास होने पर कि कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में है तो भारत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर लगी रोक को हटा लेगा।

विज्ञापन


पुरी ने ट्विटर पर कहा, 'देशव्यापी लॉकडाउन की समय पर की गई घोषणा के बाद उत्पन्न स्थिति के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक के कारण समस्याओं का सामना कर रहे लोगों के प्रति मेरी सहानुभूति है।'
विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए भारत में 25 मार्च से 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इस अवधि में सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर रोक लगाई गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मालवाहक विमानों, चिकित्सा क्षेत्र में लगी उड़ानों और विशेष उड़ानों को अनुमति दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा, 'जब हमें पूरी तरह से यह विश्वास हो जाएगा कि वायरस के संक्रमण को नियंत्रित कर लिया गया है तो ये पाबंदियां हटा ली जाएगी। मैं मुश्किल की इस घड़ी में उनके सहयोग और मदद के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं। हम एक साथ मजबूत बनेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed