फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hanuman Chalisa Row, Sanjay Raut Says, Dont chant Chalisa forcibly to any home, Devendra Fadanvis is trying to misinformation to public, Navneet Rana

हनुमान चालीसा पर आर-पार: राउत बोले- किसी के घर में घुसकर चालीसा न पढ़ें, फडणवीस लोगों को गुमराह कर रहे

Tue, 26 Apr 2022 10:11 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 26 Apr 2022 10:11 AM IST
सार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जहां आज राणा दंपती की जमानत पर सुनवाई होने वाली है वहीं संजय राउत ने एक बार फिर से हनुमान चालीसा विवाद पर बयान दिया है। 

विज्ञापन
Hanuman Chalisa Row, Sanjay Raut Says, Dont chant Chalisa forcibly to any home, Devendra Fadanvis is trying to misinformation to public, Navneet Rana
संजय राउत(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग अभी भी जारी है। इस बीच शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बार फिर से हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें हनुमान चालीसा पढ़ने से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जबरदस्ती किसी के घर में घुसकर चालीसा नहीं पढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप अपने घर में पढ़िए। क्या सार्वजनिक स्थानों पर पढ़ना उचित है।

विज्ञापन


हनुमान चालीसा का जाप करने पर किसी को सजा नहीं होती: राउत
देवेंद्र फडणवीस लोगों को गुमराह कर रहे हैं, हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए किसी के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा नहीं दाखिल हुआ है। कल मुंबई हाईकोर्ट ने भी इस बारे में अपना मत रखा है। हनुमान चालीसा आप जरूर पढ़िए अपने घर में और मंदिर में जाकर पढ़िए। दूसरे के घर में जाकर अगर आप हनुमान चालीसा के नाम पर माहौल खराब करेंगे तो आप गुनहगार होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



राणा दंपती की जमानत पर निचली अदालत में सुनवाई आज
मुंबई में सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के एलान करने के मामले में गिरफ्तार सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा की जमानत अर्जी पर आज मुंबई की निचली अदालत में सुनवाई होगी। दोनों के खिलाफ राजद्रोह की धारायें भी जोड़ी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed