{"_id":"6172e908d087fc1e4d7c2041","slug":"handing-taking-over-of-jaynagar-kurtha-cross-border-rail-section-between-india-and-nepal-embassy-of-india-in-kathmandu-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"संबंध: भारत ने नेपाल को सौंपा जयनगर-कुर्था रेलवे लिंक, 34.9 किलोमीटर लंबे नैरो लिंक गेज को ब्रॉड गेज में बदला गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संबंध: भारत ने नेपाल को सौंपा जयनगर-कुर्था रेलवे लिंक, 34.9 किलोमीटर लंबे नैरो लिंक गेज को ब्रॉड गेज में बदला गया
Fri, 22 Oct 2021 10:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:08 PM IST
सार
नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने एक संक्षिप्त समारोह में नेपाल की परिवहन एवं भौतिक अवसंरचना मंत्री रेणु कुमारी यादव को उपरोक्त रेलवे लिंक नेपाल रेलवे कंपनी लिमिटेड के हवाले करने संबंधी दस्तावेज सौंपे।
विज्ञापन
भारत-नेपाल संबंध
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत ने शुक्रवार को जयनगर कुर्था रेलवे लिंक को औपचारिक रूप से नेपाल सरकार को सौंप दिया। इस रेल लिंक का निर्माण की फंडिंग भारत सरकार ने की है। नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने एक संक्षिप्त समारोह में नेपाल की परिवहन एवं भौतिक अवसंरचना मंत्री रेणु कुमारी यादव को उपरोक्त रेलवे लिंक नेपाल रेलवे कंपनी लिमिटेड के हवाले करने संबंधी दस्तावेज सौंपे। भारत में जयनगर से नेपाल के कुर्था के बीच 34.9 किलोमीटर लंबे नैरो लिंक गेज को ब्रॉड गेज में बदला गया है।
विज्ञापन
Handing-taking over of Jaynagar-Kurtha cross-border rail section between India and Nepal: Embassy of India in Kathmandu, Nepal pic.twitter.com/Ze2DwJ64rw
— ANI (@ANI) October 22, 2021विज्ञापन
भारतीय दूतावास की ओर से बताया गया कि इस रेल लिंक से व्यापार और वाणिज्य गतिविधियों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच लोगों के बीच संपर्क बढ़ने की उम्मीद है। यह परियोजना नेपाल के ऐतिहासिक शहर जनकपुर से होकर गुजरेगी और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को और बढ़ावा देगी। समारोह में भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्री रेणु कुमारी यादव और नेपाल में भारतीय राजदूत विनय एम. क्वात्रा मौजूद थे।
विज्ञापन