फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hand Sanitizer or Soap Which Is the Best For Preventing the Spread of Germs

#LadengeCoronaSe: सैनिटाइजर या साबुन, जानिए कोरोना वायरस से लड़ने में कौन है ज्यादा असरदार

Tue, 31 Mar 2020 02:55 PM IST
apurva rai अपूर्वा राय
Updated Tue, 31 Mar 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Hand Sanitizer or Soap Which Is the Best For Preventing the Spread of Germs
सैनेटाइजर या साबुन - फोटो : ट्विटर

Covid-19 के संक्रमण से खुद को बचाने के लिए लोग तरह-तरह की सावधानियां बरत रहे हैं। सरकार ने भी देशभर में लॉकडाउन का एलान कर दिया है ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। लोगों से बार-बार हाथ धोने की अपील की जा रही है। अब सवाल उठता है कि घर में रहते हुए साबुन से हाथ धोना बेहतर है या फिर सैनिटाइजर से।

विज्ञापन


स्वास्थ्य-विशेषज्ञों के मुताबिक वायरस से खुद को बचाने के लिए हाथों का बैक्टीरिया फ्री होना बेहद है। इसके लिए अपने हाथों को समय-समय पर साबुन से धोना चाहिए साथ ही हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल भी करना चाहिए। लेकिन दोनों में बेहतर क्या है अगर ये सवाल आपके दिमाग में है तो साबुन इसका जवाब है। आइए जानते हैं क्यों?

विज्ञापन
  • साबुन में फैटी एसिड और सॉल्ट जैसे तत्व होने की वजह से ये सैनिटाइजर से बेहतर होता है। साबुन में छिपे ये तत्व वायरस को पूरी तरह से निष्क्रिय कर देते हैं। जिससे आपको संक्रमित होने का खतरा कम हो जाता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • साबुन में वायरस में मौजूद लिपिड को तेजी से मार गिराने की क्षमता है। साबुन काफी गहराई में जाकर कीटाणुओं को मारता है।

Hand Sanitizer or Soap Which Is the Best For Preventing the Spread of Germs
साबुन से हाथ धोना जरूरी
  • 60 प्रतिशत से ज्यादा अल्कोहल की मात्रा वाला सैनिटाइजर ही साबुन का विकल्प हो सकता है। तो जब भी आप बाजार जाएं सैनिटाइजर खरीदने पहले ये जरूर देख लें कि उसमें अल्कोहल की कितनी मात्रा है। 60 प्रतिशत से कम होने पर आप साबुन का इस्तेमाल ही करें तो बेहतर होगा।
  • सैनिटाइजर का प्रयोग आप ऐसी जगह कर सकते हैं जहां साबुन का विकल्प मौजूद न हो। मान लीजिए आप किसी ऐसी जगह हों जहां साबुन से बार-बार हाथ धोना संभव नहीं होता है। ऐसे में सैनिटाइजर बेहतर विकल्प है। 
  • हालांकि ट्राइक्लोसान (एक तरह का कैमिकल) का इस्तेमाल हैंड सैनिटाइजर में किया जाता है। यह केमिकल हाथों की त्वचा को सोखते हुए अंदर तक चला जाता है और कीटाणुओं को नष्ट कर देता है। एंटीबैक्टीरियल साबुन का उपयोग करना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

Hand Sanitizer or Soap Which Is the Best For Preventing the Spread of Germs
Handwash, hand wash, Coronavirus - फोटो : Social Media
  • हालांकि बाहर जाने के लिए हैंड सैनिटाइजर ज्यादा सुलभ हो सकता है, इससे लोग अपने हाथों को ज्यादा देर तक कीटाणुरहित करने में सक्षम हो सकते हैं।
  • हैंड सैनिटाइजर नोरोवायरस (जो दस्त का कारण बनता है) को छोड़कर सभी प्रकार के वायरस से लड़ने में सक्षम है। बीमारी से बचने के लिए हाथ धोने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। कम से कम 20 सेकेंड तक साबुन से हाथ धोना बेहतर माना जाता है।
  • डॉक्टरों के मुताबिक हैंड सैनिटाइजर वायरस और कुछ बैक्टीरिया को तो जरूर मार सकता है, लेकिन यह आपके हाथों को साबुन और पानी की तरह साफ नहीं करता है। साबुन आके हाथ में मौजूद बैक्टीरिया को मारता है, पानी इसे आपके हाथों से दूर करता है। इसलिए साबुन और गुनगुने पानी से हाथ धोना सैनिटाइजर से बेहतर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed