फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two women including Israeli tourist raped near Karnataka's Hampi

Karnataka: हम्पी के करीब सनापुर झील के पास इस्राइली पर्यटक समेत दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म; आरोपी फरार

Sat, 08 Mar 2025 12:43 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोप्पल (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोप्पल (कर्नाटक) Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 08 Mar 2025 12:43 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक से एक शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार की रात हम्पी के पास सनापुर झील के किनारे 27 वर्षीय इस्राइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर है। आइए इस घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Two women including Israeli tourist raped near Karnataka's Hampi
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक से एक शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार की रात हम्पी के पास सनापुर झील के किनारे 27 वर्षीय इस्राइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर है। यह घटना उस वक्त हुई जब रात करीब 11 बजे डिनर के बाद एक होमस्टे की 29 वर्षीय महिला संचालक और वहां रुकी इस्राइली पर्यटक और तीन अन्य पुरुष सैलानी झील के किनारे बैठकर तारे देख रहे थे। पुरुष पर्यटकों में से एक अमेरिका और दो ओडिशा और महाराष्ट्र से थे।

विज्ञापन


सनापुर झील के पास तारों को निहार रहे थे लोग
पुलिस के मुताबिक चारों पर्यटक होमस्टे संचालिका के घर रुके थे। संचालिका ने आरोप लगाया कि जब वे सनापुर झील के पास तारों को निहार रहे थे और साथ ही संगीत बजा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन लोग वहां पहुंचे और पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां मिलेगा। जब महिला ने उनसे कहा कि आस-पास कोई पेट्रोल पंप नहीं है, तो आरोपियों ने उससे 100 रुपये की मांग की।
विज्ञापन


इस्राइली पर्यटक के साथ दुष्कर्म
जब महिला और पर्यटकों ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। आरोपी कन्नड़ और तेलुगु भाषा में बोल रहे थे। इसके बाद आरोपियों ने होमस्टे संचालिका और इस्राइली पर्यटक के साथ दुष्कर्म किया और तीनों पुरुष सैलानियों को नहर में धकेल दिया। पुलिस के मुताबिक पुरुष पर्यटकों में से दो घायल हो गए जबकि ओडिशा का शख्स लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पीड़ित महिलाओं का अस्पताल में इलाज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में जबरन वसूली, जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाने के इरादे से डकैती और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। साथ ही भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ित महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से जुड़े संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमें बनाई गई हैं।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed