{"_id":"59bf92da4f1c1b30688b528f","slug":"hamid-ansari-wife-salma-ansari-gives-clarification-on-rat-postion-found-in-water-tank-in-her-madarsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा की सफाई, बोलीं- दो लड़कों ने टैंक में मिलाया जहर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा की सफाई, बोलीं- दो लड़कों ने टैंक में मिलाया जहर
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी के मदरसे पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगा है। यूपी के अलीगढ़ स्थित मदरसे के पानी के टैंक में चूहा मारने की गोलियां मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। इस पर सलमा अंसारी ने सफाई देते हुए कहा है कि कुछ छात्र पानी पीने के लिए टंकी के पास गए तो दो लड़के टैंक में कुछ मिला रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रों को मुंह न खोलने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए। सलमा ने कहा कि छात्रों ने इसकी जानकारी मदरसे के वार्डन को दी। उन्होंने कहा कि चूहे मारने की कई गोलियां पानी में मौजूद थी, जिन्हें निकाला जा रहा है। इसी वाटर कूलर से यहां पढ़ने वाले करीब चार हजार बच्चे, स्टाफ और यहां आने वाले अतिथि पानी पीते हैं।
विज्ञापन
Had he not come down & seen them, consequences would have been terrible: Salma Ansari, wife of former Vice President Mohd Hamid Ansari pic.twitter.com/zETUQJpo0s
— ANI (@ANI) September 18, 2017
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सलमा अंसारी के चेयरपर्सनशिप वाली अलनूर चैरिटेबल सोसाइटी के तहत संचालित इस मदरसे के परिसर में सुबह करीब सवा दस बजे दीवार लांघकर दो किशोर घुस गए और वाटर कूलर के पास पहुंचकर दोनों उसमें जहर मिलाने लगे। इसी बीच पानी पीने आ रहे कक्षा सात के छात्र अफजल ने उन्हें वाटर कूलर में कुछ मिलाते देख लिया।
मामला कुछ संदिग्ध देख अफजल वापस होने लगा तभी एक किशोर ने दौड़कर उसके सामने तमंचा तान दिया। कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद दोनों किशोर दीवार लांघकर भाग गए। हड़बड़ाहट में कुछ जहरीला पदार्थ व रैपर बाहर ही गिर गया।
दूसरी ओर अफजल ने उनकी धमकी की परवाह न करते हुए तत्काल यह बात मदरसे के वार्डन जुनैद सिद्दीकी को बताई। आननफानन में वह वाटर कूलर के पास पहुंच गए। सूचना मिलने पर कोतवाल जावेद खान भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।