फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Half of the money laundering cases with ED are related to bank fraud and ponzi schemes

ED: ईडी के पास मनी लॉन्ड्रिंग में आधे मामले बैंक फ्रॉड और पोंजी स्कीमों के

Fri, 06 May 2022 06:24 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 06 May 2022 06:24 AM IST
सार

16 साल में मनी लॉन्ड्रिंग के कुल 4,637 केस ईडी ने दर्ज किए, इनमें 1,024 धोखाधड़ी, फर्जी विक्रय पत्र, संपत्ति हड़पने, नकली दस्तावेज रचने आदि के थे। सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्रों में हुए घपलों के 927 केस थे।

विज्ञापन
Half of the money laundering cases with ED are related to bank fraud and ponzi schemes
ED - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पास दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में से करीब आधे बैंक से लोन लेकर फ्रॉड, सरकारी फंड में घपले और निवेशकों को पोंजी स्कीम से ठगने वालों के हैं। 20 प्रतिशत मामले सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार के हैं। 2005 में हुई स्थापना से अब तक ईडी के पास आए इन मामलों में कम से कम 3 साल और अधिकतम 10 साल की सजा के प्रावधान हैं।

विज्ञापन


इन्हीं 16 साल में मनी लॉन्ड्रिंग के कुल 4,637 केस ईडी ने दर्ज किए, इनमें 1,024 धोखाधड़ी, फर्जी विक्रय पत्र, संपत्ति हड़पने, नकली दस्तावेज रचने आदि के थे। सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्रों में हुए घपलों के 927 केस थे। यह सरकारी एजेंसियों में भ्रष्टाचार का बड़ा स्तर दर्शाता है।
विज्ञापन


आतंक पर भी वार
यूएपीए के तहत दर्ज केस के कई आरोपियों पर ईडी ने भी 131 मामले दर्ज किए। इनमें आतंकियों व देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोग व उनके सहयोगी आरोपी थे।

आंकड़ों में कार्रवाई : कुल केस-4,637
चार्जशीट-907, संपत्ति अटैच करने के आदेश -1,608, अटैच करने के आदेशों को अदालती सहमति -1,265, अटैच हुई संपत्ति का कुल मूल्य - 96,868 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed