{"_id":"58531f9e4f1c1b0c71649df4","slug":"hajj-2017-program-declared-hajj-form-to-be-filled-by-two-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हज 2017 का कार्यक्रम घोषित, दो जनवरी से भरे जाएंगे फार्म","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हज 2017 का कार्यक्रम घोषित, दो जनवरी से भरे जाएंगे फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 16 Dec 2016 04:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज कमेटी इंडिया ने हज 2017 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नए साल के आगाज के साथ ही हजयात्रा की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हज के पाक सफर के लिए दो जनवरी से आवेदन फार्म भरे जाएंगे। आवेदन चौबीस जनवरी तक लिए जाएंगे। आवेदक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक मार्च और आठ मार्च के बीच कुर्रा डाला जाएगा।
हर मुसलमान की दिली ख्वाहिश होती है कि वह एक बार हज के पाक सफर पर जरूर जाए। खाना-ए-काबा की जियारत करे। नए साल के आगाज के साथ ही हजयात्रा पर जाने की कवायद शुरू हो जाएगी। नए साल के दूसरे दिन अर्थात दो जनवरी से हजयात्रा के लिए आवेदन किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी तय की गई है।
एक मार्च से आठ मार्च के बीच कुर्रा डाला जाएगा। हालांकि कुर्रा डालने की तारीख तय नहीं जा सकी है। कुर्रा में नाम चुने जाने वाले आजमीनों को 22 मार्च तक हज यात्रा की एडवांस फीस जमा करनी होगी। बाकी रकम फीस तय होने के बाद अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जमा करनी होगी।

हज जाने का सिलसिला महीनेभर चलेगा
आजमीन की सहूलियत के लिए ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन की भी सुविधा है। हज कमेटी के ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि हज 2017 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दो से 24 जनवरी तक आवेदन लिए जाएंगे।
25 जुलाई को जाएगा पहला जत्था
कुर्रा की प्रक्रिया पूर्ण होने और ट्रेनिंग के बाद आजमीनों की पाक सफर पर रवानगी होगी। इसके लिए 25 जुलाई को हजयात्रा के लिए पहली उड़ान भरी जाएगी। हज जाने का सिलसिला महीनेभर चलेगा। आखिरी फ्लाइट 26 अगस्त को उड़ेगी।
चार सितंबर से हजयात्रियों की होगी वापसी
हज कमेटी के जारी कार्यक्रम के मुताबिक सऊदी अरब में 31 अगस्त को हज होगा। इस दौरान आजमीन हज के अरकान पूरे करेंगे। हजयात्रा पर चालीस दिन गुजारने के बाद आजमीनों की चार सितंबर से वापसी शुरू होगी।
24 जनवरी 2017 तक बने पासपोर्ट मान्य
हज कमेटी के ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम के मुताबिक 24 जनवरी तक 2017 यानी आवेदन जमा करने की तिथि से पहले बने पासपोर्ट मान्य होंगे। इसके बाद जारी हुए पासपोर्ट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वहीं पासपोर्ट की वैधता 28 फरवरी 2018 तक होना जरूरी है। मशीन से पढ़े जाने वाले पासपोर्ट ही स्वीकार किए जाएंगे।