फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haitek Publicity of Congress in 39 countries across seven seas

देखिए... सात समंदर पार 39 देशों में कांग्रेस का हाईटेक प्रचार

Thu, 02 May 2019 02:14 AM IST
Avdhesh Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 02 May 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
Haitek Publicity of Congress in 39 countries across seven seas
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की टैग लाइन 'अब होगा न्याय' की गूंज सात समंदर पार भी सुनाई दे रही है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने 39 देशों में न्याय को लेकर धमाल मचाया है। ओवरसीज कांग्रेस के करीब 12 हजार सदस्य लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए भारत आए हैं। इसके अलावा इतने ही सदस्य विदेश से रोजाना अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों के वोटरों को फोन पर 'न्याय' का साथ देने की अपील कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एक सदस्य करीब दो सप्ताह तक भारत में आकर चुनाव प्रचार करता है और फिर वापस चला जाता है। उनकी जगह पर किसी दूसरे देश से ओवरसीज कांग्रेस का सदस्य यहां आकर चुनाव प्रचार की कमान संभाल लेता है। चौथे चरण के बाद अब इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पदाधिकारी एक बस में सवार होकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के चुनाव में पार्टी का प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने बुधवार को ओवरसीज कांग्रेस के पदाधिकारियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यूएसए ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह गिलजियान का कहना है कि तकरीबन 39 देशों में हमारे प्रतिनिधि रोजाना किसी एक स्थान पर बैठक करते हैं। इस बैठक में यह होता है कि कौन सा प्रतिनिधि किस राज्य के लोगों को कितनी फोन कॉल करेगा। इस तरह के कार्यक्रम में ज्यादातर उद्योगपति, बैंकर, शिक्षक और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उच्चे पदों पर काम करने वाले व्यक्ति शामिल होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पदाधिकारी अपने क्षेत्र में पांच-पांच सौ लोगों के फोन नंबर आगे के कार्यकर्ताओं के पास भेज देते हैं। वे कार्यकर्ता भारतीय समय के अनुसार लोगों को फोन कर 'न्याय' के बारे में बताते हैं। एनडीए-भाजपा सरकार की कमियों के चलते आज देश कहां पहुंच गया है, इस बाबत विस्तार से बातचीत की जाती है। मोहिंद्र सिंह का कहना है कि विदेशों में आम आदमी पार्टी से जुड़े करीब 25 फीसदी सदस्य अब कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी के हाइटेक चुनाव प्रचार की कमान अब पूरी तरह से एनआरआई ने संभाल ली है...

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के ज्यादातर एनआरआई सदस्यों को आईटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में खासी महारत हासिल है। फेसबुक प्रबंधन, फोन कॉल, ई-मेल, लघु फिल्म बनाने और चुनाव प्रचार से जुड़ी छोटी-बड़ी हाइटेक रणनीति तैयार करने के लिए फिलहाल सौ से अधिक एनआरआई ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है। पंजाब के हर जिले में करीब दो सौ एनआरआई पहुंच चुके हैं। मोहिंद्र सिंह का कहना है कि दक्षिण भारत और दूसरे राज्य, जहां पर चुनाव संपन्न हो चुका है, वहां पर जुटे एनआरआई अब वापस चले गए हैं। 


हमारे सदस्यों ने अमेरिका और ब्रिटेन में ही सिटीजल कॉल कैंपेन (सीसीसी) के जरिए 20 हजार नए सदस्यों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा है। ये सदस्य रोजाना दिल्ली के करीब दस हजार वोटरों से फोन पर बातचीत कर कांग्रेस को समर्थन देने की अपील करते हैं। इनके पास सभी लोकसभा क्षेत्रों की हर छोटी-बड़ी जानकारी रहती है। किस लोकसभा क्षेत्र में प्रचार का कौन सा तरीका अपनाना है, प्रचार के साधन और वोटरों से सीधा संपर्क आदि रणनीति ये सदस्य विदेशों में बैठकर ही तैयार करते हैं। इतना ही नहीं, रोजाना शाम को यह फीडबैक भी लिया जाता है कि किसने कहां पर और कितने लोगों से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed