{"_id":"5da7b2b68ebc3e93ab3b93df","slug":"hailakandi-becomes-the-first-district-to-start-online-holiday-system-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम : ऑनलाइन अवकाश की व्यवस्था शुरू करने वाला पहला जिला बना हैलाकंदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम : ऑनलाइन अवकाश की व्यवस्था शुरू करने वाला पहला जिला बना हैलाकंदी
Thu, 17 Oct 2019 05:45 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैलाकंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैलाकंदी
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 17 Oct 2019 05:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवकाश की व्यवस्था करने के लिए डिजिटल प्रणाली की शुरुआत करने वाला हैलाकंदी असम का पहला जिला बन गया है। अब से राज्य सरकार के कर्मचारियों को अपना अवकाश आवेदन ऑनलाइन दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के तहत काम करने वाले सरकारी कर्मचारी डिजिटल स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही छुट्टी पर जा सकेंगे, इसलिए अब से कागज पर छुट्टी का कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने मंगलवार को अपने कार्यालय में नए ऑनलाइन अवकाश मॉड्यूल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘यह व्यवस्था कुछ समय के लिए परीक्षण के आधार पर रखी गई थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह प्रणाली बिना किसी तकनीकी खराबी के कुशलतापूर्वक चल रही है, पर अब यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो गई है। हैलाकंदी ऐसी व्यवस्था लागू करने वाला असम का पहला जिला बन गया है।’
विज्ञापन