फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Guvs can intervene if attempts made to weaken Lok Ayukta: TN Governor

तमिलनाडुः आरएन रवि बोले- लोकायुक्त प्रणाली कमजोर की गई तो निभानी होगी भूमिका, राज्यपाल रबर स्टैंप नहीं

Tue, 15 Nov 2022 10:29 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Amit Mandal Updated Tue, 15 Nov 2022 10:29 PM IST
सार

आर एन रवि ने कहा कि संस्था को कमजोर करने वाले किसी भी तरह के संशोधन पर राज्यपाल को फैसला करना होगा क्योंकि राज्यपाल रबर स्टैंप नहीं होते हैं।ो

विज्ञापन
Guvs can intervene if attempts made to weaken Lok Ayukta: TN Governor
आरएन रवि (file photo) - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने मंगलवार को कहा कि अगर लोकायुक्त प्रणाली को कमजोर करने के लिए किसी राज्य सरकार द्वारा कोई प्रयास किया गया, तो राज्यपाल को भूमिका निभानी ही होगी क्योंकि वे रबर स्टैंप नहीं हैं। यहां आयोजित लोकायुक्त दिवस कार्यक्रम में रवि ने कहा कि अगर संविधान के दायरे में लोकायुक्त की संस्था को कमजोर करने का कोई प्रयास किया गया है, तो इसमें राज्यपालों को भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि संस्था को कमजोर करने वाले किसी भी तरह के संशोधन पर राज्यपाल को फैसला करना होगा क्योंकि राज्यपाल रबर स्टैंप नहीं होते हैं। इस कार्यक्रम में केरल के कानून मंत्री पी राजीव भी मौजूद थे।

विज्ञापन


केरल के संदर्भ में राज्यपाल ने की टिप्पणी 
उनकी टिप्पणी इस मायने में महत्व रखती है क्योंकि केरल में एलडीएफ सरकार ने हाल ही में विवादास्पद लोकायुक्त (संशोधन) विधेयक पारित किया है, जो भ्रष्टाचार विरोधी प्रहरी की रिपोर्ट पर कार्यपालिका को निर्णय करने का अधिकार देता है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अभी तक इस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। आरिफ मो. खान 30 अगस्त को इसके पारित होने के बाद से आज तक बिल को मंजूरी नहीं देने के लिए केरल में वामपंथी सरकार की तीखी आलोचना का सामना कर रहे हैं। एलडीएफ द्वारा राजभवन तक आयोजित विरोध मार्च भी एक मुद्दा बना हुआ है।
विज्ञापन


बिल का पुरजोर विरोध करने वाला कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष शुरू से ही यह दावा करता रहा है कि संशोधन लोकतांत्रिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र को कमजोर करेगा। यहां आयोजित लोकायुक्त दिवस समारोह में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने कहा कि लोकायुक्त अधिनियम में संशोधन न केवल इसे कमजोर करेगा, बल्कि कार्यपालिका को न्यायपालिका के अधिकार भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया द्वारा लिए गए निर्णयों पर कार्यपालिका फैसला लेगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed