{"_id":"64ca518272cf11bc35034dd3","slug":"guv-interfering-in-state-administration-mamata-banerjee-on-raj-bhavan-anti-graft-cell-slams-modi-govt-too-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: 'राज्यपाल राज्य प्रशासन में हस्तक्षेप कर रहे हैं', ममता का राज्यपाल पर बड़ा आरोप; केंद्र को भी घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: 'राज्यपाल राज्य प्रशासन में हस्तक्षेप कर रहे हैं', ममता का राज्यपाल पर बड़ा आरोप; केंद्र को भी घेरा
Wed, 02 Aug 2023 06:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 02 Aug 2023 06:22 PM IST
सार
इससे पहले दिन में राज्यपाल बोस ने राजभवन में एक भ्रष्टाचार निरोधक सेल का उद्घाटन किया। बताया गया कि इस पहल से लोगों को अपनी शिकायतों को सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Mamata Banerjee
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की ओर से राजभवन में भ्रष्टाचार निरोधक प्रकोष्ठ स्थापित करने की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे राज्य प्रशासन के कामकाज में हस्तक्षेप करने का प्रयास बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बोस ने मास्क पहन रखा है और भाजपा के निर्देशों के तहत काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि राज्यपाल एक भ्रष्टाचार निरोधक सेल का गठन कर रहे हैं। यह राजभवन का काम नहीं है। हम राज्यपाल का सम्मान करते हैं। वह अपने हिसाब से सेल का गठन कर रहे हैं। वह अनावश्यक रूप से राज्य के अधिकारों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि राज्यपाल ने अपने गृह राज्य केरल के एक व्यक्ति को बंगाल के एक विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है, जिसके पास शिक्षा के क्षेत्र में कोई अनुभव नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले दिन में राज्यपाल बोस ने राजभवन में एक भ्रष्टाचार निरोधक सेल का उद्घाटन किया। बताया गया कि इस पहल से लोगों को अपनी शिकायतों को सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मणिपुर मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा
इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार केवल यह कहती हैं कि राज्य का ऋण बढ़ रहा है। वे कभी भी अपने ऋण की बात नहीं कहते। इतनी सारी विकास परियोजनाओं को लागू करने के बावजूद हमने अपना कर्ज का बोझ कम कर लिया है, लेकिन वे हमें कभी जवाब नहीं देते।
ममता ने कहा कि अगर बंगाल में कोई छोटा सा भी मामला है, वह भी भाजपा के उकसावे और अत्याचार के कारण तो वे बाहर से गुंडे किराए पर लेते हैं और एक गेमप्लान तैयार करते हैं। आप बंगाल को बदनाम करने के लिए एक केंद्रीय टीम भेजते हैं, लेकिन जब उनके राज्यों में कुछ होता है तो उन्हें माफ कर दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि आज हर कोई कह रहा है कि जब पीएम मोदी देश से बाहर जाते हैं, तो कहते हैं 'हम सभी के लिए हैं' लेकिन जब देश के अंदर कुछ होता है, तो आप कुछ नहीं कहते हैं। मैंने अखबार में पढ़ा कि वह 10 अगस्त को बोलेंगे। क्या यह ज्योतिष के अनुरूप है? यह एक जरूरी मुद्दा है। हर मामले में, वे ईडी और सीबीआई को लाते हैं।
सरकारी अवकाश पर कही यह बात
उन्होंने उत्सवों और अवकाश को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी उत्सव को समान महत्व देतें हैं। शब-ए-बारात और करम पूजा पर हम सेक्शनल अवकाश की जगह सरकारी अवकाश देंगे।