फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु पूर्णिमा विशेष: भारतीय परंपरा में ये हैं वो 8 गुरु- जिन्होंने दुनिया को दी दिशा

Fri, 27 Jul 2018 12:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima: The Guru who taught their disciples and enlight the world too
guru-purnima
गुरु गोविंद दोउ खड़े काके लागूँ पाय।


बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय।।


भारत में हजारों साल से गुरु-शिष्य परंपरा चलती आ रही है। या यूं कहें कि फलती-फूलती और आगे बढ़ती रही है। हमारी संस्कृति ऐसी है जिसमें गुरु अपने  सूक्ष्म ज्ञान को अटूट विश्वास और पूर्ण समर्पण के साथ अपने शिष्यों तक पहुंचाते रहे हैं और शिष्य भी इस परंपरा का निबाह करते रहे हैं। परंपरा का मतलब होता है ऐसी प्रथा जो बिना किसी छेड़-छाड़ और बाधा के चलती रहे। दूसरे शब्दों में कहें तो यह ज्ञान बांटने की अटूट श्रृंखला को गुरु शिष्य परंपरा कहते हैं। गुरु का अर्थ है अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला यानी गुरु ही शिष्य को जीवन में सफलता के लिए उचित मार्गदर्शन करता है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस महीने यह 27 जुलाई को मनाई जाएगी। गुरु पूर्णिमा के दिन इस बार चंद्रग्रहण का भी संयोग बन रहा है।

भारतीय इतिहास महान गुरुओं का रहा है- आज हम बात करेंगे चुनिंदा गुरु की
Guru Purnima: The Guru who taught their disciples and enlight the world too
बृहस्पति
बृहस्पति 

देवों के देव कहें या देवताओं के गुरु बृहस्पति को माना गया है। ये अपने ज्ञान से देवताओं को असुरों को हराने का ज्ञान तो देते ही हैं।  यही नहीं वो देवगुरु बृहस्पति ही हैं जो अपने रक्षोघ्र मंत्रों का प्रयोग कर देवताओं का पोषण और रक्षण भी करते हैं। 
Guru Purnima: The Guru who taught their disciples and enlight the world too
maharshi-vedvayas
 महर्षि वेदव्यास 
धर्मों में ऐसा माना गया है कि महर्षि वेदव्यास भगवान विष्णु के अवतार थे। इनका पूरा नाम कृष्णद्वैपायन था। इन्होंने ही वेदों का विभाजन किया। इसलिए इनका नाम वेदव्यास पड़ा। महाभारत ग्रंथ की रचना भी महर्षि वेदव्यास ने ही की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Purnima: The Guru who taught their disciples and enlight the world too
guru-purnima
गुरु सांदीपनि 

भगवान श्री कृष्ण 64 कलाओं में पारंगत थे और उन्हें यह शिक्षा देने वाले थे महर्षि सांदीपनि।  भगवान श्रीकृष्ण के गुरु थे महर्षि सांदीपनि। श्रीकृष्ण और बलराम इनसे शिक्षा प्राप्त करने मथुरा से उज्जयिनी ( उज्जैन) आए थे।  
विज्ञापन
Guru Purnima: The Guru who taught their disciples and enlight the world too
guru-purnima
 शुक्राचार्य 
 दैत्यों के गुरु हैं शुक्राचार्य। ये भृगु ऋषि तथा हिरण्यकशिपु की पुत्री दिव्या के पुत्र हैं। इनका जन्म का नाम शुक्र उशनस है। उनके पास एक शक्ति थी जिसके बल पर वह मृत दैत्यों को भी जीवित कर दिया करते थे जो उन्हें भगवान शिव ने दिया था। इस ज्ञान को मृत संजीवन विद्या का ज्ञान कहते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed