{"_id":"643c5db87fa808773c0c925a","slug":"gunfight-between-security-forces-kia-militants-in-manipur-one-injured-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों और केआईए उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़, एक घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों और केआईए उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़, एक घायल
Mon, 17 Apr 2023 02:12 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 17 Apr 2023 02:12 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से चार बंदूकें बरामद की हैं और आगे की कार्रवाई के लिए अतिरिक्त बलों को भेजा गया है।
विज्ञापन
केआईए के सदस्य
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
म्यांमार की सीमा से लगे मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और कुकी इंडिपेंडेंट आर्मी (केआईए) के संदिग्ध उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेंगलेप सब-डिवीजन के सोंगफू गांव के पास हुई गोलीबारी में कोलचुंग का रहने वाला एक नागरिक घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से चार बंदूकें बरामद की हैं और आगे की कार्रवाई के लिए अतिरिक्त बलों को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ अब भी जारी है।
विज्ञापन