{"_id":"570ed6764f1c1b7f5e4a6f6f","slug":"gulshan-devaya-will-make-film-on-bundelkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी परदे पर उतरेगा बुंदेलखंड के धरती पुत्रों का दर्द","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फिल्मी परदे पर उतरेगा बुंदेलखंड के धरती पुत्रों का दर्द
ब्यूरो / अमर उजाला, ओरछा
Updated Thu, 14 Apr 2016 04:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड के धरती पुत्रों के दर्द को बॉलीबुड स्टार गुलशन देवैया फिल्मी परदे पर उतारेंगे। इसमें सूखे की त्रासदी, पलायन, भुखमरी व पेयजल का भीषण संकट कहानी के केंद्र में होगा। बुंदेला शासकों के शौर्य और वीरता पर भी बड़े स्केल पर फिल्म बनाने की योजना है। यह बात उन्होंने नगर के होटल अमर महल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फिल्म पिक्चर की शूटिंग के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र के गांवों में घूमकर सूखे के कारण किसानों की जो बदहाली देखी है उसे लेकर वे काफी भावुक हैं। फिल्म दम मारो दम का रिक्की, शैतान फिल्म का करण, रामलीला के भवानी व हंटर फिल्म में युवतियों को अपनी ओर आकृष्ट करने वाले हीरों के किरदार में लोगों ने गुलशन को खूब पसंद किया है।
विज्ञापन
इन दिनों वह बुंदेलखंड क्षेत्र में फिल्म पिक्चर की शूटिंग में व्यस्त हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने मऊरानीपुर तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में भी शूटिंग की थी। बुंदेलखंड में सिनेमा की संभावनाओं पर उनका मानना है कि बारिश व सर्दी के मौसम में यहां पर शूटिंग करना ज्यादा मुफीद है। इस क्षेत्र में बहुत अच्छे लोकेशन हैं, जहां पर शूटिंग की जा सकती है।
विज्ञापन
अब ज्यादातर फिल्म निर्माता बुंदेलखंड के उत्तरप्रदेश वाले क्षेत्र में फिल्मांकन करना चाहते हैं, क्योंकि यहां की प्रदेश सरकार फि ल्म निर्माण में सब्सिडी देकर प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि फि ल्म पिक्चर की कहानी सपनों को लेकर है, इसमें एक युवा तथा दूसरा पात्र बच्चा है दोनों ही पिक्चर बनाने का सपना देखते हैं। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग बुंदेलखंड में हो चुकी है शेष हिस्से की शूटिंग मुंबई में होगी।