{"_id":"59e9ecb74f1c1bcd538b8573","slug":"gujrat-election-state-unit-will-decide-candidates-name-in-meeting-from-22-to-27-october","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव: 22 से 27 अक्टूबर तक उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करेगी राज्य भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव: 22 से 27 अक्टूबर तक उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करेगी राज्य भाजपा
संजय मिश्र
Updated Fri, 20 Oct 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने बेशक गुजरात चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं किया है। मगर भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश भाजपा 22 से अक्टूबर 27 अक्टूबर तक उम्मीदवारों के नाम पर गहन मंथन करेगी। उसके बाद वह उम्मीदवारों की सूची को केंद्रीय चुनाव समिति के सामने पेश करेगी।
विज्ञापन
राज्य भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए प्रदेश की चुनाव समिति की बैठक 22 से 27 अक्टूबर के बीच होगी। जिसमें हर विधानसभा सीट की स्थिति का आकलन करने के साथ जीत की संभावना वाले उम्मीदवारों के नाम का पैनल तैयार होगा। उसके बाद पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अक्टूबर अंत या उसके बाद कर सकती है।
विज्ञापन
चिदंबरम ने चुनाव आयोग पर कसा तंज, PM सब घोषणाएं कर देंगे तब होगा गुजरात चुनावों का ऐलान
विज्ञापन
चुनाव अभियान का पहले ही आगाज कर चुकी है भाजपा: पीएम मोदी की रैलियों के जरिए भाजपा अपने चुनाव अभियान का आगाज पहले ही कर चुकी है। 16 अक्टूबर को पीएम मोदी ने एक बड़ी रैली को संबोधित कर कांग्रेस पर हमला बोला था। इससे पहले विभिन्न राजनीतिक कार्यक्रमों के जरिए अमित शाह,राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, योगी आदित्य नाथ, शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी और रविशंकर प्रसाद सरीखे नेता प्रदेश की जनता के सामने पार्टी का पक्ष रख चुके हैं। भाजपा ने 'पन्ना प्रमुखों' का सम्मेलन करके अपनी बूथ स्तरीय तैयारी को भी बखूबी अंजाम दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ महामंत्री का मानना है कि इस बार भी भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है। हालांकि उन्होंने कुछ जिलों में चुनौती की बात जरूर स्वीकार की है। बावजूद इसके सूबे का माहौल भाजपा के पक्ष में करार दिया है।
आयोग पर बढ़ रहा विपक्ष का दबाव
election commission
हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान न करने के वजह से चुनाव आयोग पर विपक्ष का दबाव लगातार बढ़ रहा है। लगभग रोज कांग्रेस पार्टी का कोई बड़ा नेता इस बात के लिए आयोग की निंदा कर रहा है कि उसने हिमाचल के साथ गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान क्यों नहीं किया।
इसके अलावा पूर्व चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने भी आयोग के कदम की निंदा कर विपक्ष के आरोपों को बल प्रदान किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने आयोग पर हमला बोलते हुए कहा है कि वह पीएम मोदी के जरिए सभी घोषणाओं के ऐलान के बाद गुजरात विधानसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान करेगा। जबकि आयोग अपनी व्यवहारिक मजबूरी पहले ही स्पष्ट कर चुका है। बावजूद उसके विपक्ष की ओर से आयोग पर लगातार हमले जारी हैं।
इसके अलावा पूर्व चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने भी आयोग के कदम की निंदा कर विपक्ष के आरोपों को बल प्रदान किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने आयोग पर हमला बोलते हुए कहा है कि वह पीएम मोदी के जरिए सभी घोषणाओं के ऐलान के बाद गुजरात विधानसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान करेगा। जबकि आयोग अपनी व्यवहारिक मजबूरी पहले ही स्पष्ट कर चुका है। बावजूद उसके विपक्ष की ओर से आयोग पर लगातार हमले जारी हैं।