फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader P chidambaram targest bjp on gujarat assmbly elections polling dates

चुनाव आयोग के बदले PM मोदी तय करेंगे गुजरात चुनाव की तारीख- चिदंबरम

Fri, 20 Oct 2017 06:26 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 20 Oct 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
congress leader P chidambaram targest bjp on gujarat assmbly elections polling dates
चिदंबरम - फोटो : ani

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान में देरी पर कांग्रेस पार्टी की ओर से एक बार फिर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमला बोला गया है। वरिठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम में ट्विटर पर लिखा है कि पीएम मोदी की गुजरात में घोषणाओं के बाद ही राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने दो ट्वीट किए, जिनमें पहले लिखा कि चुनाव आयोग छुट्टी पर है और जब गुजरात सरकार अपनी सभी घोषणाएं कर लेगी तब कहीं तारीखों का ऐलान होगा। उन्होंने आगे लिखा कि चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को ये अथॉरिटी दी है कि वे अपनी रैली में तारीखों का ऐलान कर दे और फिर आयोग को इसकी जानकारी दे देंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 

कांग्रेस के इस तंज पर गुजरात के सीएम रुपानी ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हार का डर सता रहा है इसलिए पार्टी की ओर से ऐसी बयानबाजी की जा रही है।
 
पढ़ें: गुजरात: तारीखों का ऐलान न करने पर पूर्व चुनाव आयुक्त ने EC पर उठाए सवाल

पूर्व चुनाव आयुक्त ने EC पर उठाए सवाल

congress leader P chidambaram targest bjp on gujarat assmbly elections polling dates

इससे पहले पूर्व चुनाव आयुक्त भी तारीखों के ऐलान की देरी पर चुनाव आयोग को आड़े हाथ ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान न करके चुनाव आयोग ने आफत मोल ले ली है, एक तरफ जहां विपक्षी दल आयोग के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं वहीं अब पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एस कृष्णमूर्ति ने भी इस पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के इस फैसले से मैं काफी हैरान हूं, क्योंकि गुजरात और हिमाचल प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल एक साथ अगले साल खत्म हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों की चुनावों की तारीख का ऐलान क्यों नहीं किया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed