फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat woman married to Odisha man attempts suicide at police station

Odisha: पत्नी के पैसे लेकर भागा ओडिशा निवासी पति, कार्रवाई न होने पर गुजरात की महिला ने थाने में पिया फिनाइल

Sun, 19 Jan 2025 02:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भद्रक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भद्रक Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2025 02:52 AM IST
सार

गुजरात के अहमदाबाद निवासी निरल मोदी ने ओडिशा के मनोज नायक के साथ शादी की थी। वह पत्नी के पैसे लेकर भाग गया। महिला ने बोंथ पुलिस थाने में इसकी शिकायत की। कार्रवाई न होने पर महिला ने थाने में फिनाइल पी लिया। 
 

विज्ञापन
Gujarat woman married to Odisha man attempts suicide at police station
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ओडिशा के भद्रक जिले के एक पुलिस थाने में शनिवार को गुजरात की एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने बताया कि उसने ओडिशा के एक व्यक्ति से विवाह किया था, जो उसके पैसे लेकर भाग गया है। महिला का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। 

विज्ञापन


अहमदाबाद निवासी निरल मोदी नामक महिला ने बोंथ पुलिस थाने में फिनाइल पी लिया। फिलहाल उसे भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

निरल की कंपनी में काम करता था मनोज 
बता दें कि निरल मोदी की आईटी फर्म है। ओडिशा के नरसिंहपुर गांव का मनोज नायक निरल की कंपनी में काम करता था। इस दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। 
विज्ञापन


व्यवसाय बढ़ाने के लिए निरल ने गिरवी रखा घर और संपत्ति
पुलिस के अनुसार, दंपती का दो साल का बेटा है। शादी के बाद मनोज ने कथित तौर पर निरल को अपने पैतृक गांव में व्यवसाय शुरू करने के लिए राजी किया। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए निरल ने अपना घर और अपनी कंपनी की संपत्ति गिरवी रख दी और ऋण के माध्यम से करीब 5 करोड़ रुपये जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मनोज कथित तौर पर पैसे लेकर भाग गया और निरल और उसके छोटे बच्चे को छोड़ गया। निरल ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 

निरल के भाई ने मनोज के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की
निरल के भाई ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उसने बताया कि मेरी बहन तीन महीने से संघर्ष कर रही है। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने जांच में कोई खास प्रगति नहीं की है। हताशा में उसने फिनाइल पी लिया। निरल के भाई ने कहा कि हम मनोज के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसने मेरी बहन को धोखा दिया है। 


मनोज की तलाश में दबिश दे रही टीम 
बोंथ पुलिस स्टेशन प्रभारी निरीक्षक शीबल्लव साहू ने कहा एक इंस्पेक्टर और दो सब-इंस्पेक्टर वाली पुलिस टीम मनोज की तलाश कर रही है। टीम ने राउरकेला, संबलपुर और बरहामपुर सहित प्रदेश के कई स्थानों पर दबिश दी है, लेकिन मनोज का अभी तक कोई पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed