फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Woman killed, 17 injured as two balconies of building collapse on them in Bhavnagar

Gujarat: भावनगर में इमारत का छज्जा गिरने से महिला की मौत, सूरत में जहरीले धुएं से चार मजदूरों की गई जान

Wed, 02 Aug 2023 07:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Aug 2023 07:49 PM IST
सार

भावननगर निगम आयुक्त एनवी उपाध्याय ने बताया मृतका की पहचान हंसाबेन जामोद के रूप में हुई है। घटना उस वक्त घटी, जब तख्तेश्वर मार्ग पर स्थित माधव हिल कॉम्पलेक्स के भूतल पर हंसाबेन और अन्य लोग खड़े हुए थे। अचानक पहली और दूसरी मंजिल के छज्जे धराशाई हो गए।

विज्ञापन
Gujarat: Woman killed, 17 injured as two balconies of building collapse on them in Bhavnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के भावनगर शहर में बुधवार को एक सात मंजिला इमारत की पहली और दूसरी मंजिल की बालकनी ढह जाने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में कम से कम 17 लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि भावनगर नगर निगम आयुक्त एनवी उपाध्याय ने कहा कि घटना सुबह करीब 11.50 बजे हुई।

विज्ञापन


भावननगर निगम आयुक्त एनवी उपाध्याय ने बताया मृतका की पहचान हंसाबेन जामोद के रूप में हुई है। घटना उस वक्त घटी, जब तख्तेश्वर मार्ग पर स्थित माधव हिल कॉम्पलेक्स के भूतल पर हंसाबेन और अन्य लोग खड़े हुए थे। अचानक पहली और दूसरी मंजिल के छज्जे धराशाई हो गए। अधिकारी ने बताया कि इमारत का भूतल, पहली और दूसरी मंजिल एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स था, जबकि बाकी की मंजिलों पर लोग रहते हैं।  घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और खोज व बचाव अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मलबे के नीचे दबे 17 से 18 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। सभी को सर तख्तसिंहजी जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हमने अभी तक इमारत के कई फ्लैट में रह रहे लोगों को वहां से निकलने के लिए नहीं कहा है, क्योंकि ढांचा सुरक्षित दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मजदूरों की मौत
वहीं, सूरत जिले में एक रासायनिक गोदाम में जहरीले धुएं के कारण बुधवार शाम चार श्रमिकों की मौत हो गई। कोसांबा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक जेए बरोट ने कहा कि यह घटना मांगरोल तहसील के मोटा बोरसारा गांव में हुई। घटना के समय पांच श्रमिक रसायनों के ड्रमों को स्थानांतरित कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि गोदाम के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। उसके खिलाफ आईपीसी के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा नेताओं के खिलाफ पत्र प्रसारित करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
सूरत पुलिस ने बुधवार को गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल और कुछ अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए एक अपमानजनक पत्र प्रसारित करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर एक महीने पहले कई भाजपा विधायकों, सांसदों और पार्टी नेताओं को एक पत्र और साथ में पेन ड्राइव भेजी थी। बताया गया है कि पेन ड्राइव में कथित आरोपों से संबंधित सामग्री भेजी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि भाजपा विधायक संदीप देसाई की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद सूरत अपराध शाखा ने एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तारियां की गई। 


दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के दोषी को फांसी की सजा
गुजरात में सूरत की एक विशेष अदालत ने दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में 23 वर्षीय व्यक्ति को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही राज्य सरकार को पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। इस्माइल यूसुफ हाजात को जज शकुंतला सोलंकी ने 31 जुलाई को दोषी ठहराते हुए उस पर धारा 302 (हत्या) और 376 एबी और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत फांसी और एक हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। पीड़ित पक्ष के अनुसार, इस्माइल बच्ची के पिता का जानने वाला था। 27 फरवरी को नाश्ता खरीदने के बहाने वह लड़की को अपने साथ ले गया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। बच्ची का शव गांव में एक इमारत के पीछे की झील में मिला। इसके बाद 28 फरवरी को इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed