फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat wins in terms of FDI, inflow was 55 percent more in the financial year 2023-24

FDI: एफडीआई के मामले में गुजरात ने मारी बाजी, वित्त वर्ष 2023-24 में 55 प्रतिशत अधिक रहा प्रवाह

Fri, 05 Jul 2024 10:08 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 05 Jul 2024 10:08 PM IST
सार

वित्त वर्ष 2023-24 में गुजरात ने 7.3 बिलियन डॉलर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) हासिल किया है। गुजरात ने पिछले साल की तुलना में 2.6 बिलियन डॉलर अधिक एफडीआई हासिल किया, जो कि देश में सबसे अधिक है।

विज्ञापन
Gujarat wins in terms of FDI, inflow was 55 percent more in the financial year 2023-24
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल - फोटो : ANI

विस्तार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को लेकर नए आंकड़े जारी किए है। नए आंकड़ों के अनुसार गुजरात ने पिछले वित्त वर्ष में 4.7 बिलियन डॉलर के मुकाबले वित्त वर्ष 2024 में 55 प्रतिशत अधिक यानी 2.6 बिलियन डॉलर एफडीआई हासिल किया। एफडीआई प्रवाह के मामले में गुजरात में  देश में सबसे अधिक वृद्धि हुई है। गुजरात ने वित्त वर्ष 2024 में 7.3 बिलियन डॉलर का नया प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हासिल किया है। इसके साथ ही गुजरात ने एफडीआई प्रवाह के मामले में कर्नाटक और दिल्ली को पछाड़कर दूसरा स्थान भी हासिल किया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत अभियान के अनुरूप गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में कई निर्णय और नीतियों को लागू किया है जिसका परिणाम यह हुआ है कि गुजरात ने लगातार तीन वित्त वर्ष यानी वित्त वर्ष 2022 में 2.7 बिलियन डॉलर, वित्त वर्ष 2023 में 4.7 बिलियन डॉलर और वित्त वर्ष 2024 में 7.3 बिलियन डॉलक का निवेश हासिल किया। 
विज्ञापन


गुजरात को लगातार मिल रहे एफडीआई प्रवाह के बारे में गुजरात के उद्योग एवं खान विभाग के मंत्री बलवंतसिंह राजपूत ने बताया कि, ‘गुजरात में निवेश और व्यापार के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों के कारण आज गुजरात सेमीकंडक्टर और दूसरे बड़े क्षेत्रों में भी बड़े निवेश हासिल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में लगातार एफडीआई प्रवाह वृद्धि के कारण
गुजरात में एफडीआई प्रवाह के प्रमुख कारणों में अत्याधुनिक औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग अनुकूल नीतियां, और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस शामिल हैं। यही कारण है कि वित्त वर्ष 2023-24 में गुजरात ने महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं में भारी निवेश हासिल किया है। साथ ही, पिछले तीन वर्षों अक्षय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, और इलेक्ट्रॉनिक्स नीति के प्रभावी कार्यान्वयन ने भी एफडीआई प्रवाह को आकर्षित करने में सहायता की। 


एफडीआई प्रवाह में देश के शीर्ष पांच राज्यों का स्थिति
वित्त वर्ष 2024 में एफडीआई प्रवाह के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर है। उसके बाद गुजरात दूसरे स्थान पर है। इसके बाद कर्नाटक, दिल्ली और तेलंगाना का स्थान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed