{"_id":"5c215c53bdec2256bb25143c","slug":"gujarat-will-teach-uttar-pradesh-the-formula-of-start-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश को स्टार्टअप के गुर सिखाएगा गुजरात, टॉप 10 में नहीं यूपी व महाराष्ट्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उत्तर प्रदेश को स्टार्टअप के गुर सिखाएगा गुजरात, टॉप 10 में नहीं यूपी व महाराष्ट्र
Tue, 25 Dec 2018 03:53 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 25 Dec 2018 03:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी स्टार्टअप योजना में उत्तर प्रदेश फिसड्डी साबित हुआ है। इसलिए अब गुजरात सरकार उत्तर प्रदेश को स्टार्टअप के गुर सिखाएगी। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र टॉप टेन में शामिल नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी रेटिंग सूची का हवाला देते हुए चव्हाण ने कहा कि स्टेट स्टार्टअप रेटिंग में गुजरात पहले स्थान पर है जबकि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र को अंतिम 15 में भी स्थान नहीं मिल सका।
विज्ञापन
सोमवार को मुंबई कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि यह रिपोर्ट मोदी सरकार ने ही तैयार की है। उन्होंने बताया कि रेटिंग में पहले 10 स्थान पर आने वाले राज्यों को स्टार्टअप के मामले में पिछड़े राज्यों को सीखाना होगा। स्टार्टअप रेटिंग में पहले स्थान पर आने वाले गुजरात को उत्तर प्रदेश, दमन एवं दीव और महाराष्ट्र को सिखाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात अब महाराष्ट्र को सिखाएगा। उन्होंने कहा कि फडणवीस सरकार के सत्ता में आने के बाद महाराष्ट्र उद्योग के मामले में लगातार पिछड़ रहा है। चव्हाण ने कहा कि इस हालत के लिए केवल राज्य के उद्योग मंत्री को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। इसके लिए मुख्यमंत्री भी जिम्मेदार हैं।