फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat vidhan sabha chunav result 2017 rahul gandhi role will rise also if congress losses

गुजरात विधान सभा चुनाव परिणाम: नतीजे जो रहें, राहुल की जीत पक्की, पार्टी में बढ़े कद का मिला फायदा

Mon, 18 Dec 2017 02:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 18 Dec 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
gujarat vidhan sabha chunav result 2017 rahul gandhi role will rise also if congress losses
rahul gandhi - फोटो : रवि बत्रा

गुजरात विधानसभा चुनाव का नतीजा जो रहे लेकिन, शुरुआती रुझानों से ही कांग्रेस पार्टी भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है। जिसका श्रेय कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी को भी दिया जाएगा। गुजरात में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी का कद और बढ़ना तय है। 

विज्ञापन


गुजरात चुनाव के लिए राहुल ने काफी मेहनत की, उन्होंने लगभग हर कोने में जाकर रैली की, शायद ही कोई बड़ा मंदिर होगा जिसके दर्शन करने राहुल ना गए हों। अगर कांग्रेस नहीं भी जीतती है तो माना जाएगा कि उसने भाजपा को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन


जिस वक्त गुजरात चुनाव के लिए प्रचार हो रहा था तब सारा दारोमदार राहुल गांधी पर था, सोनिया गांधी ने खराब तबीयत के चलते प्रचार में हिस्सा ही नहीं लिया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि राहुल के प्रचार का सकारात्मक असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात: जिसने जीतीं ये पांच सीटें, उसने ही बनाई सरकार, जानिए फिलहाल की स्थिति

विधानसभा की फिलहाल की स्थिति पर नजर डालें तो 182 में से 115 भाजपा के पास हैं, वहीं 66 सीटें विपक्ष के हिस्से हैं। इसमें कांग्रेस 61, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) की दो और एक-एक जनता दल युनाइटेड (JDU) और निर्दलीय के पास है। अगर भाजपा 2012 विधानसभा चुनाव से कम सीटें लाती है या फिर कांग्रेस ज्यादा सीटें ले आती है तो यह बड़ी बात होगी।

राहुल को 2013 में पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था, तब से बार-बार उनको अध्यक्ष बनाने की मांग उठती रही।  कांग्रेस की कमान संभालने वाले राहुल नेहरू-गांधी परिवार में पांचवीं पीढ़ी के नेता हैं। यह सिलसिला आजादी से पहले मोतीलाल नेहरू से शुरू हुआ था।

राहुल गांधी के बारे में ये पांच बातें नहीं जानते होंगे

gujarat vidhan sabha chunav result 2017 rahul gandhi role will rise also if congress losses
rahul gandhi
राहुल गांधी एकिडो में ब्लैक बेल्ट हैं, यह जापान की मार्शल आर्ट होती है। उन्हें तलवारबाजी भी आती है। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से डेवेलपमेंट स्टडीज में एमफिल किया है, यह यूके की सबसे जानी-मानी दो यूनिवर्सिटीज में शामिल है। उन्होंने यूएस की हावर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी को मोमोज खाना बहुत पसंद है। कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार बताया था कि राहुल को स्वामी विवेकानंद की किताबें पढ़ना अच्छा लगता है। गैंगरेप पीड़िता निर्भाया की मां आशा देवी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि राहुल ने उनके बेटे की हौसला अफजाही की थी। उनके मुताबिक, राहुल के समझाने पर ही उनका बेटा पायलट बनने को तैयार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed