फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat vidhan sabha result five famous seats Ankleshwar Olpad Surat East Surat West Navsari

गुजरात: जिसने जीतीं ये पांच सीटें, उसने ही बनाई सरकार, जानिए फिलहाल की स्थिति

Mon, 18 Dec 2017 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 18 Dec 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
gujarat vidhan sabha result five famous seats Ankleshwar Olpad Surat East Surat West Navsari
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे आज आएंगे।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे आज आने वाले हैं, शुरुआती रुझानों में कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा बढ़त बना रही है। गुजरात में पांच सीटें ऐसी भी हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि जो वहां जीतता है वही गुजरात में सरकार बनाता है। इन सीटों में अंकलेश्वर, ओलपाड, सूरत पूर्व, सूरत पश्चिम, नवसारी शामिल है। इन सभी सीटों पर भाजपा आगे है।

विज्ञापन


LIVE: गुजरात में भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, सीएम रुपाणी, डिप्टी सीएम नितिन पटेल दोनों पीछे
विज्ञापन


क्या है फिलहाल विधानसभा में स्थिति: गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं, इसमें से 115 भाजपा के पास हैं, वहीं 66 सीटें विपक्ष के हिस्से हैं। इसमें कांग्रेस 61, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) की दो और एक-एक जनता दल युनाइटेड (JDU) और निर्दलीय के पास है। गुजरात में आखिरी बार कांग्रेस की सरकार 1985 में बनी थी, उस वक्त उसे 182 में से 149 सीटें मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने बनाया चुनाव को दिलचस्प: इस बार के चुनाव को तीन अनजान चेहरों ने दिलचस्प बना दिया था। इसमें पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, दलित नेता जिग्नेश मेवानी और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर का नाम शामिल है। हालांकि, इस चुनाव में तीनों भाजपा के खिलाफ हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed