फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat tribal leader Chhotu Vasava forms new outfit after son joins BJP to announce Lok Sabha poll plans soon

Gujarat: 'पैसों-सत्ता के लालचियो को माफ नहीं...', BJP में शामिल हुआ बेटा तो भड़के आदिवासी नेता, किया ये एलान

Thu, 28 Mar 2024 10:42 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 28 Mar 2024 10:42 AM IST
सार

बीटीपी संस्थापक छोटू वसावा ने बुधवार को बताया कि उनकी नई संगठन भारत आदिवासी संविधान सेना राजनीतिक नहीं बल्कि एक सामाजिक संगठन था। बेटे महेश वसावा के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Gujarat tribal leader Chhotu Vasava forms new outfit after son joins BJP to announce Lok Sabha poll plans soon
आदिवासी नेता छोटू वसावा - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के लोकप्रिय आदिवासी नेता छोटू वसावा ने बताया कि उन्होंने देश के आधिवासी लोगों के अधिकारों के हित में लड़ने के लिए एक संगठन बनाया है। उनका यह बयान उनके बेटे और भारतीय आदिवासी पार्टी (बीटीपी) नेता के भाजपा में शामिल होने के बाद आया है। छोटू वसावा ने बताया कि उनका संगठन राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक संगठन था। 
विज्ञापन


बीटीपी राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक संगठन था: छोटू वसावा
बीटीपी संस्थापक ने बुधवार को बताया कि उनकी नई संगठन भारत आदिवासी संविधान सेना राजनीतिक नहीं बल्कि एक सामाजिक संगठन था। उन्होंने इसी के साथ कहा कि वह जल्द ही घोषणा करेंगे कि वह किस बैनर के तहत आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन


बेटे महेश वसावा के भाजपा में शामिल होने पर छोटू वसावा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संगठन उन लोगों को कभी माफ नहीं करेगा, जिन्होंने पैसों के लालच में इसे बर्बाद कर दिया। छोटू वसावा के सहयोगी अंबालाल जादव ने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के सदस्य चुनावी मुद्दों पर बातचीत करने के लिए छोटू वसावा से मुलाकात करेंगे। बीएपी की स्थापना पिछले साल राजस्थान में हुई थी, जहां इन्होंने विधानसभा चुनाव में तीन सीटें जीती थी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में बीएपी एक सीट जीतने में कामयाब हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में चुनाव लड़ने पर होगा फैसला
अंबालाल जादव ने कहा, बीएपी के सदस्यों में चार विधायक (राजस्थान के तीन और मध्य प्रदेश के एक) शुक्रवार को छोटू वसावा से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में हम चुनाव लड़ने पर भी फैसला करेंगे। बता दें कि छोटू वसावा ने भरूच लोकसभा सीट से 2004 और 2009 में जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्होंने 2014 में बीएपी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। छोटू वसावा ने बताया कि वह जल्द ही इस संगठन को पूरे भारत में फैलाएंगे।


छोटू वसावा ने 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले बीटीपी की स्थापना की थी। उस समय पार्टी ने दो सीटें जीतीं थी, जिसमें झगड़िया से छोटू वसावा और डेडियापाड़ा से उनके बेटे महेश वसावा ने जीत हासिल की थी। 2022 में अपने बेटे के साथ मतभेद के बाद वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें भाजपा के रितेश वसावा से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed