फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: three youth were beaten up by assailants allegedly for not chanting Jai Shri rama

गुजरात: परिवार का दावा, मुस्लिम युवकों ने नहीं बोला जय श्रीराम तो कर दी पिटाई

Sat, 03 Aug 2019 10:19 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोधरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोधरा Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 03 Aug 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Gujarat: three youth were beaten up by assailants allegedly for not chanting Jai Shri rama
सांकेतिक तस्वीर

गुजरात के गोधरा नगर में शुक्रवार को तीन मुस्लिम युवकों की अज्ञात लड़कों ने पिटाई कर दी। पिटाई को लेकर पीड़ितों के परिवारवालों का आरोप है कि उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाने से इनकार किया जिसके कारण उनकी पिटाई की गई। पुलिस ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता सिद्दीकी भगत का दावा है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार छह अज्ञात लोगों ने उनके 17 साल के बेटे समीर और उसके दोस्तों सलमान घितेली और सोहेल भगत पर रात में उस समय हमला किया जब सभी घर वापस लौट रहे थे। परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने उनसे जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन


पीड़ित सलमान के परिवार ने कहा, 'हमलावरों ने मेरे बेटे और उसके दोस्तों को ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने को कहा। जब लड़कों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उन्होंने उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। उनमें से एक ने समीर के माथे पर साइकिल की चेन मार दी जबकि अन्य ने उसपर नुकीली वस्तु से हमला किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गोधरा टाउन पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में पीड़ित परिवार ने कहा, 'जाने से पहले हमलावरों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि वह क्षेत्र में दोबारा दिखाई देंगे तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।' पुलिस निरीक्षक एचसी राठवा का कहना है कि घायल समीर और उसके दोस्तों को स्थानीय लोग सिविल अस्पताल लेकर गए।


उन्होंने कहा, 'पीड़ित इस समय बोलने की स्थिति में नहीं है। इसी कारण हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है। हमने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed