{"_id":"5a69f8be4f1c1b84268b66b0","slug":"gujarat-school-asked-not-to-use-padmaavat-songs-during-republic-day-celebrations","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर पद्मावत के गानों पर लगाई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात के स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर पद्मावत के गानों पर लगाई रोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Updated Thu, 25 Jan 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के महिसागर जिले के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में पद्मावत फिल्म के गानों और दृश्यों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी किशोर जानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूलों ने कहा गया है कि वे 26 जनवरी को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पद्मावत फिल्म के गानों और दृश्यों को शामिल न करें।
विज्ञापन
किसी भी विवाद से बचने का यह एक सकारात्मक तरीका है। उन्होंने कहा है कि यह सुझाव स्कूलों को दिया गया है क्योंकि फिल्म को लेकर विवाद और राज्य के कुछ हिस्सों में उसकी वजह से हिंसा भी हुई है। हालांकि महिसागर जिलाधिकारी एमडी मोडिया ने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। मैं इस बारे में संबंधित अधिकारियों ने पता करूंगा।
विज्ञापन