{"_id":"6af7f75ae0aee5aa4500b04a","slug":"gujarat-riots-investigation-sit-head-rakesh-asthana-denies-sonia-gandhi-claim-in-her-book-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आग जानबूझकर लगाई गई थी': साबरमती ट्रेन अग्निकांड के जांच अधिकारी ने सोनिया के दावों को नकारा, क्या बताया?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'आग जानबूझकर लगाई गई थी': साबरमती ट्रेन अग्निकांड के जांच अधिकारी ने सोनिया के दावों को नकारा, क्या बताया?
Sat, 14 Nov 2026 11:23 AM IST
नितिन गौतम
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:23 AM IST
सार
सोनिया गांधी द्वारा अपनी किताब में गुजरात दंगों पर की गई टिप्पणी से विवाद हो गया है। अब गुजरात दंगों की वजह बने साबरमती अग्निकांड की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रहे राकेश अस्थाना ने सोनिया गांधी के दावों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
राकेश अस्थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' जारी होने के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई है। अब गुजरात दंगों को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर भी विवाद हो गया है। दरअसल सोनिया गांधी ने अपनी किताब में दावा किया है कि साबरमती एक्सप्रेस की बोगियों में आग लगने की वजह अभी भी विवादित है। जिसके बाद गुजरात में दंगे भड़क उठे थे। हालांकि साबरमती ट्रेन अग्निकांड की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रहे पुलिस अधिकारी राकेश अस्थाना ने सोनिया गांधी की दावे को खारिज कर दिया है।
पूर्व आईपीएस ने क्या बताया?
राकेश अस्थाना ने सोनिया गांधी कि किताब में किए गए दावे पर कहा है, 'जांच पूरी हो चुकी है, दोषियों को सजा भी मिल चुकी है। यह आग जानबूझकर लगाई गई थी, जिसमें किसी ज्वलनशील तरल पदार्थ का इस्तेमाल किया गया था। मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि आग लगने का कारण अभी भी साफ नहीं है। दूसरी बात, इसमें सिर्फ S6 बोगी को निशाना बनाया गया था और उसी में आग लगाई गई थी।'
अस्थाना ने कहा, 'इस घटना में कुल 59 लोगों की मौत हुई, जिनमें 27 औरतें, 10 बच्चे और 22 पुरुष शामिल थे। वे कोच के अंदर ही मर गए क्योंकि वे बाहर नहीं निकल पाए। जांच में कहा गया कि कुछ लोग कोच से कूदने में कामयाब हो गए थे। भीड़ ने उनका पीछा किया, उन्हें मार डाला या घायल कर दिया और उन्हें मारने की कोशिश की। इसलिए, यह दावा कि यह एक हादसे में लगी आग थी और कोई भीड़ हिंसा नहीं हुई, जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई।'
विज्ञापन
राकेश अस्थाना ने कहा, 'जहां तक आग लगने के कारण का सवाल है, तो यह मामला मुख्य रूप से फोरेंसिक सबूतों पर आधारित है। इसकी पुष्टि गवाहों के बयानों से भी होती है। जली हुई बोगी और उसके आसपास के इलाकों की फोरेंसिक जांच ने दोषियों को सजा दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई है।'
सोनिया गांधी ने किताब में क्या लिखा है?
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा, 'गुजरात में दंगे तब भड़के, जब साबरमती एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लगी और नौ श्रद्धालुओं की मौत हुई। ये ट्रेन अयोध्या से अहमदाबाद लौट रही थी और इसमें हिंदू कारसेवक सवार थे। आग लगने की वजह अभी भी विवादित है लेकिन इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में दंगे भड़क गए।'
राकेश अस्थाना से जब पूछा गया कि क्या उन पर जांच के दौरान तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से किसी तरह का राजनीतिक दबाव था? इस पर राकेश अस्थाना ने कहा कि 'किसी तरह का कोई दबाव नहीं था। जिस जगह बोगी में आग लगी, वो इलाका मुस्लिम बहुल है। जांच में भी कई मुस्लिम अधिकारी शामिल थे और मैंने जिन अधिकारियों को जांच में शामिल करने की मांग की थी, वो सभी अधिकारी बिना किसी आपत्ति के मुहैया कराए गए। जांच में मुस्लिम अधिकारियों की अहम भूमिका रही।'
राकेश अस्थाना ने कहा, 'जब 2004 में सरकार बदली तो तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी साबरमती ट्रेन अग्निकांड की जांच के लिए जस्टिस यूसी बनर्जी की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की थी। उस जांच समिति की रिपोर्ट में कहा गया कि आग दुर्घटना के चलते लगी। रिपोर्ट में कहा गया कि कारसेवक अपने साथ स्टोव लेकर चल रहे थे, जिसके चलते आग लगी, लेकिन साल 2005-2006 में एक पीड़ित ने समिति की जांच रिपोर्ट को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी। इसके बाद हाईकोर्ट ने जांच रिपोर्ट को गलत बताकर खारिज कर दिया। सच ये है कि जांच में यह साबित हुआ कि आग जानबूझकर लगाई गई थी और आग लगने का कारण भी पता चल गया था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई समिति की जांच में भी यही मिला और अदालत ने उन्हीं सबूतों के आधार पर आरोपियों को दोषी ठहराया।'