{"_id":"602abfbe24abfc7d66197c8c","slug":"gujarat-riots-2002-news-riots-accused-rafiq-hussain-bhatuk-arrested-in-gujarat-after-19-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोधरा कांड का प्रमुख आरोपी रफीक हुसैन भटुक 19 साल बाद गुजरात में गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोधरा कांड का प्रमुख आरोपी रफीक हुसैन भटुक 19 साल बाद गुजरात में गिरफ्तार
Tue, 16 Feb 2021 12:40 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में भीड़ द्वारा आग लगाए जाने के मामले के मुख्य आरोपी रफीक हुसैन भटुक को गोधरा शहर से गिरफ्तार किया गया है। करीब 19 साल पहले हुई इस घटना में 59 कारसेवकों की मौत हुई थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पंचमहल जिले की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा कि 51 वर्षीय भटुक आरोपियों के उस मुख्य समूह का हिस्सा था जोकि पूरी साजिश में लिप्त था। भटुक पिछले करीब 19 साल से फरार था। पाटिल ने को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोधरा पुलिस ने रविवार रात को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सिग्नल फलिया के एक घर में छापेमारी की और भटुक को वहां से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, भटुक आरोपियों के उस मुख्य समूह का हिस्सा था जिन्होंने पूरी साजिश रची, भीड़ को उकसाया और ट्रेन के कोच को जलाने के लिए पेट्रोल का इंतजाम किया। जांच के दौरान नाम सामने आने के तुरंत बाद वह दिल्ली भाग गया था। उसके खिलाफ हत्या एवं दंगा फैलाने समेत अन्य आरोप हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 27 फरवरी 2002 को हुए गोधरा कांड में 59 कारसेवक मारे गए थे, जिसके बाद गुजरात में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगे भड़क गए थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भटुक गोधरा रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करता था। उन्होंने कहा, वह कोच पर पथराव करने और उसमें पेट्रोल डालने में लिप्त थो, जिसके बाद अन्य आरोपियों ने कोच में आग लगा दी थी।