फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Police arrested by former Home Minister Vipul Choudhary update news in hindi

Gujrat: 800 करोड़ की मनी लॉड्रिग केस में पूर्व गृह मंत्री विपुल चौधरी गिरफ्तार, पत्नी और बेटे पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Sep 2022 10:42 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 10:42 PM IST
सार

दूधसागर डेयरी में हुए वित्तीय घोटाले को लेकर दोनों के खिलाफ मेहसाणा एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
Gujarat Police arrested by former Home Minister Vipul Choudhary update news in hindi
vipul choudhary - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात के पूर्व गृह मंत्री विपुल चौधरी को दूधसागर डेयरी के अध्यक्ष के दौरान वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। देर रात एंटी करप्शन ब्यूरो ने विपुल चौधरी को हिरासत में लिया था। लंबी पूछताछ के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है। विपुल चौधरी को मेहसाणा की एक अदालत ने सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन


विपुल के बेटे और पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज
विपुल चौधरी को मेहसाणा एसीबी ने 800 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। उनके सीए शैलेष पारिख को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले शैलेष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। विपुल की पत्नी और उनके बेटे पर भी आईपीसी की धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गुजरात के दमदार नेताओं में शामिल है विपुल चौधरी
55 वर्षीय विपुल चौधरी का गुजरात राजनीति में बड़ा कद माना जाता है। वह 1995 में विधायक बने थे और  केशुभाई पटेल सरकार में राज्य मंत्री बने। पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के करीबी माने जाने वाले विपुल चौधरी  1996-1997 में गृह राज्य मंत्री बने थे। उस दौरान  शंकर सिंह वाघेला मुख्यमंत्री थे। ये कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा में भी रह चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों की जालसाजी का आरोप
विपुल चौधरी पर अलग-अलग फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों के गबन का आरोप है। दूधसागर डेयरी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके विपुल की 14.8 करोड़ के बोनस स्कैम मामले में दिसंबर 2020 में गिरफ्तारी हुई थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed