फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: PM Narendra Modi Ahmedabad, foundation stone various projects worth Rs 8000 crore

Gujarat: पीएम मोदी ने 8000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, पहली वंदे मेट्रो को किया रवाना

Mon, 16 Sep 2024 04:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 16 Sep 2024 04:33 PM IST
सार

Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 8,000 करोड़ रुपये से अधिक है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उन घरों को लाभार्थियों को सौंपा, जिनका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
Gujarat: PM Narendra Modi Ahmedabad, foundation stone various projects worth Rs 8000 crore
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 8,000 करोड़ रुपये से अधिक है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उन घरों को लाभार्थियों को सौंपा, जिनका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 30 हजार से अधिक नए घरों के निर्माण को मंजूरी दी और इसके लिए पहली किस्त जारी की।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने देश की पहली वंदे मेट्रो को भुज से अहमदाबाद के लिए रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने कई वंदे ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई, जिनमें नागपुर से सिकंदराबाद, कोल्हापुर से  पुणे, आगरा कैंट से बनारस, दुर्ग से विशाखापत्तनम, पुणे से हुबली और पहली 20 कोच वाली ट्रेनें शामिल हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 100 दिन के इन फैसलों में देश के हर नागरिक, हर परिवार, हर वर्ग के कल्याण की गारंटी पक्की हो गई है। इन 100 दिनों में 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं पर काम शुरू हुआ है। चुनाव के दौरान मैंने 3 करोड़ नए घर बनाने की गारंटी देश को दी थी, इस गारंटी पर तेजी से काम हो रहा है। गांव हो या शहर, हम सभी के लिए बेहतर जिंदगी जीने की व्यवस्थाएं जुटाने में लगे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, हर कोई आज गणेश उत्सव मना रहा है। आज मिलाद-उन-नबी भी मनाया जा रहा है। देशभर में कई त्योहार मनाए जा रहे हैं। इन उत्सवों क समय में विकास का उत्सव भी जारी है। आज यहां 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। आज नमो रैपिड रेल का भी उद्घाटन हुआ है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed