फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Pakistani navy soldiers opened fire on two boats, fisherman injured

गुजरात: पाकिस्तानी नौसेना ने दो नावों पर की गोलीबारी, मछुआरा घायल

Mon, 13 Apr 2020 02:39 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका (गुजरात)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका (गुजरात)। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 13 Apr 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Gujarat: Pakistani navy soldiers opened fire on two boats, fisherman injured
पाकिस्तानी नौसेना - फोटो : Pak Navy website

गुजरात में अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री रेखा (आईएमबीएल) के पास रविवार शाम पाकिस्तानी नौसेना ने दो नावों पर की गई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरा घायल हो गया। गोलीबारी की यह घटना प्रदेश के ओखा तट के पास हुई। 

विज्ञापन


इस संबंध में देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया कि देवभूमि द्वारका जिले के ओखा तट के पास मछली मारने वाले मछुआरों की दोनों नौकाओं ने संभवत: रविवार शाम को आईएमबीएल पार कर लिया था, जिसके बाद पाकिस्तानी नौसेना के कर्मियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। इसमें एक मछुआरा घायल हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो नौकाएं संभवत: आईएमबीएल पार कर गई थीं, जहां उनका सामना पाकिस्तानी नौसेना से हो गया और उन्होंने गोलीबारी कर दी। सूचना मिली है कि एक मछुआरा घायल हुआ है। आनंद ने कहा कि इसके बाद मछुआरों ने भारतीय तटरक्षक बल को रेडियो सेट पर सहायता के लिए कॉल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तटरक्षक बल ने तब संवाद के सामान्य चैनल से अपने पाकिस्तानी समकक्ष से संपर्क किया। पाकिस्तान की नौसेना ने पुष्टि की कि उन्होंने दो नौकाओं को जब्त किया है। इसके बाद तटरक्षक बल ने वापस नौकाओं को लाने के लिए अपना पोत ‘अरिंजय’ भेजा। बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के बीच गुजरात सरकार ने शनिवार को मत्स्य उद्योग को काम करने की अनुमति दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed