फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat News and Updates, Four killed as minivan rams into truck Surendranagar

Guajarat Accident: गुजरात के सुरेंद्रनगर में मिनीवैन और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

Tue, 07 Feb 2023 05:26 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, सुरेंद्रनगर
पीटीआई, सुरेंद्रनगर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Feb 2023 05:26 PM IST
सार

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में मंगलवार सुबह एक राजमार्ग पर खड़े ट्रक से एक मिनीवैन की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Gujarat News and Updates, Four killed as minivan rams into truck Surendranagar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में मंगलवार सुबह एक राजमार्ग पर खड़े ट्रक से एक मिनीवैन की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। सायला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब छह बजे हुए हादसे में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बचाव दल को शवों को वाहन से निकालने में काफी समय लगा। 

विज्ञापन


ऐसे घटी घटना
अधिकारी ने कहा कि वैन राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोडासा से राजकोट की ओर जा रही थी, जब यह आया गांव के पास खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। वैन में सवार सभी चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।सोमवार को इसी तरह की एक दुर्घटना में, गुजरात में आनंद शहर के पास वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर उनके मिनीवैन के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

जूनागढ़:  कांग्रेस विधायक को छह माह की कैद 
जूनागढ़ जिले में 2010 में दंगा और मारपीट के एक मामले में एक अदालत ने कांग्रेस के एक विधायक को छह महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहल शुक्ला की अदालत ने सोमनाथ से कांग्रेस विधायक विमल चूडासमा और तीन अन्य को छह महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई।  

अदालत ने चूडासमा और तीन अन्य आरोपियों हितेश परमार, मोहन वढेर और रामजी बेरो को भारतीय दंड संहिता (आपीसी) की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 147 (दंगा करना) के तहत दोषी पाया गया।

प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता और कुछ अन्य लोगों पर हमला किया और उनकी पिटाई की और उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। चोरवाड़ पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत दंगा करने, गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने और हमला करने सहित अन्य के लिए मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed