फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat news a man shared morphed video on social media of chief minister vijay rupani

बुरे फंसे: लाइक-फॉलोअर्स के चक्कर में पहुंचा जेल, सोशल मीडिया पर डाला था सीएम रुपाणी का वीडियो

Tue, 13 Apr 2021 10:23 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 13 Apr 2021 10:23 AM IST
सार

गुजरात सीएम विजय रूपाणी की एडिट की हुई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद 28 वर्षीय व्यापारी गिरफ्तार। पुलिस पूछताछ में व्यापारी ने कबूल की वीडियो अपलोड करने की बात।

विज्ञापन
gujarat news a man shared morphed video on social media of chief minister vijay rupani
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के 28 वर्षीय व्यापारी को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की एडिट की गई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना भारी पड़ गया। सूरत पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस हरकत के लिए व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है। ये शख्स सूरत के सिंघानपौर इलाके का रहने वाला है।

विज्ञापन


शख्स ने अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट के 'आई नो यू आर इन ट्रवल' गाने का इस्तेमाल विजय रूपाणी की एक वीडिया पर किया और उसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम जब अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी कर रही थी, तब उसे इंस्टाग्राम पर विजय रूपाणी की यह वीडियो मिली, जिसके बाद उन्होंने किशन अरविंद रूपाणी को ट्रेस किया।
विज्ञापन


सूरत पुलिस ने किशन को आईपीसी की धारा 469 के तहत गिरफ्तार किया है। सूरत के डिप्टी पुलिस कमिश्नर राहुल पटेल ने कहा कि कोरोना की वजह से हमने सोशल मीडिया पर एक सर्विलांस टीम को लगातार नजर बनाए रखने के लिए बैठाया हुआ है, ताकि कोविड-19 से संबंधित अगर कोई भी फेक न्यूज सोशल मीडिया पर फैलाई जाए तो उसका निपटारा किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सिलसिले में हमारी टीम ने रविवार को सीएम विजय रूपाणी की एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर देखी, जो खूब वायरल थी। इसके बाद हमने जांच की तो पता चला कि gujju_smaily.नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। हमारी टीम ने इसकी और जांच की तो पता चला कि किशन रूपाणी ने इसे शेयर किया है। 


राहुल पटेल ने बताया कि हमारी टीम ने किशन को पकड़ा और उससे पूछताछ की, जिसमें किशन ने माना कि वो वीडियो उसी ने बनाई थी और अपलोड की थी। किशन ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर ज्यादा फॉलोवर्स और लाइक्स पाने की चाहत में उसने ये वीडियो बनाई थी और अपलोड की थी। पुलिस ने किशन का मोबाइल फोन सीज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed