फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Muslim cleric detained after his audio clip in which he 'insulted' national flag goes viral

Gujarat: राष्ट्रीय ध्वज का 'अपमान' करने वाला ऑडियो क्लिप वायरल, हिरासत में लिया गया मौलवी; मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Aug 2023 05:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर (गुजरात) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 12 Aug 2023 05:30 PM IST
सार

Gujarat: पोरबंदर शहर में राष्ट्रीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान करने का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शनिवार को एक मौलवी को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Gujarat: Muslim cleric detained after his audio clip in which he 'insulted' national flag goes viral
तिरंगा - फोटो : Social Media

विस्तार

पोरबंदर शहर में राष्ट्रीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान करने का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शनिवार को एक मौलवी को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) भागीरथ सिंह जडेजा ने बताया कि आरोपी की पहचान वासिद रजा के रूप में हुई है और शुक्रवार को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कीर्तिमंदिर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने और समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलवी बहार-ए-शरीयत नामक व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन है, जिसमें उससे राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान पर उसकी राय पूछी गई थी। जडेजा ने कहा कि कीर्तिमंदिर पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी का आधार इसी का एक ऑडियो क्लिप है।
 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153, 153ए, 153बी (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना) और 505 और 505 ए (शत्रुता को बढ़ावा देने के लिए बयान, अफवाह फैलाना) के साथ-साथ राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed