Gujarat MC Election Result 2021 LIVE: भाजपा की बड़ी जीत पर पीएम मोदी बोले- शुक्रिया गुजरात! अमित शाह ने कहा- गढ़ बरकरार
गुजरात में स्थानीय निकाय के लिए रविवार को हुए चुनाव के मंगलवार को परिणाम सामने आ रहे हैं। अब तक के रुझानों में सभी छह नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में भाजपा जीत की ओर है। सूरत में आम आदमी पार्टी ने आठ सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। जामनगर में बसपा ने तीन सीटों पर जीत प्राप्त की है। वहीं पहली बार गुजरात निकाय चुनाव में उतरी असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को अहमदाबाद की चार सीटों पर विजय मिली है। रुझानों में बहुमत मिलता देख भाजपा के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर गृह मंंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुचे हैं। अहमदाबाद के खानपुर इलाके में स्थित भाजपा कार्यालय में विजय सभा का आयोजन किया गया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनाव में भाजपा का गढ़ बरकरार रहा। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
लाइव अपडेट
शाह बोले, अब तक के सबसे अच्छे परिणाम
शाह बोले, भाजपा पर भरोसा बरकरार
मोदी की नीतियों पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद : नड्डा
पीएम मोदी ने किया लोगों का शुक्रिया अदा
Thank you Gujarat! Results of municipal elections across the state clearly show the unwavering faith people have towards politics of development & good governance. Grateful to the people of the state for trusting BJP yet again. Always an honour to serve Gujarat: PM Narendra Modi pic.twitter.com/OElZGLvJI7
— ANI (@ANI) February 23, 2021
मुख्यमंत्री रूपाणी ने जताया आभार
409 पर भाजपा की जीत
BJP set to retain power in 6 municipal corporations, wins 409 of 474 seats where results were declared so far. #GujaratLocalBodyPolls
— Press Trust of India (@PTI_News) February 23, 2021
26 फरवरी को केजरीवाल गुजरात में करेंगे रोड शो
सूरत : 27 सीटों पर 'आप' का कब्जा
Gujarat: Aam Aadmi Party (AAP) workers celebrate the party's victory on 27 seats in the Surat Municipal Corporation election.
— ANI (@ANI) February 23, 2021
BJP has won 93 seats in the election. https://t.co/zAvSjNx1F6 pic.twitter.com/NyqN9RAQSO
राजकोट : भाजपा ने जीतीं 68 सीटें, कांग्रेस के खाते में आईं चार सीटें
Gujarat: BJP registers victory at 68 seats, Congress wins 4 seats in the Rajkot Municipal Corporation election.
— ANI (@ANI) February 23, 2021
अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे
Union Home Minister Amit Shah arrives in Ahmedabad, Gujarat. pic.twitter.com/ZfmCO1HJcI
— ANI (@ANI) February 23, 2021