फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujarat MC Election Result 2021 LIVE: भाजपा की बड़ी जीत पर पीएम मोदी बोले- शुक्रिया गुजरात! अमित शाह ने कहा- गढ़ बरकरार

Tue, 23 Feb 2021 08:32 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्नेहा बलूनी Updated Tue, 23 Feb 2021 08:32 PM IST
खास बातें

गुजरात में स्थानीय निकाय के लिए रविवार को हुए चुनाव के मंगलवार को परिणाम सामने आ रहे हैं। अब तक के रुझानों में सभी छह नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में भाजपा जीत की ओर है। सूरत में आम आदमी पार्टी ने आठ सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। जामनगर में बसपा ने तीन सीटों पर जीत प्राप्त की है। वहीं पहली बार गुजरात निकाय चुनाव में उतरी असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को अहमदाबाद की चार सीटों पर विजय मिली है। रुझानों में बहुमत मिलता देख भाजपा के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर गृह मंंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुचे हैं। अहमदाबाद के खानपुर इलाके में स्थित भाजपा कार्यालय में विजय सभा का आयोजन किया गया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनाव में भाजपा का गढ़ बरकरार रहा। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन
Gujarat Municipal Election Results 2021 LIVE Nagar Nigam Chunav Vote Counting News Updates: bjp congress candidates independant six civic bodies pm modi amit shah
गुजरात में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

07:58 PM, 23-Feb-2021

शाह बोले, अब तक के सबसे अच्छे परिणाम 

शाह ने कहा कि गुजरात नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस पार्टी बुरी तरह हारी है। पूरे गुजरात में सिर्फ 44 सीटें कांग्रेस को मिली हैं। आज गुजरात में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी का गढ़ के रूप में फिर से एक बार खुद को प्रस्थापित करता है। गुजरात में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में जो विकास की यात्रा शुरू हुई थी, उसे आज भी भाजपा ने बरकरार रखा है। आज जो परिणाम आए हैं, वो गुजरात के अब तक के सबसे अच्छे परिणामों में से एक हैं। 
 
07:46 PM, 23-Feb-2021

शाह बोले, भाजपा पर भरोसा बरकरार 

गुजरात नगर निकाय में भाजपा की बड़ी जीत पर अहमदाबाद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल और भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही जनता का शुक्रिया अदा किया।  अमित शाह ने कहा कि आज गुजरात में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव के नतीजे आए। नतीजे दिखाते हैं कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी का गढ़ के रूप में खुद को प्रस्थापित करता है। भाजपा ने  85 प्रतिशत सीटें जीती हैं।
विज्ञापन
07:18 PM, 23-Feb-2021

मोदी की नीतियों पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद : नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात की जनता का आभार जताया। नड्डा ने कहा कि गुजरात भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत प्रदेश की जनता की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन-कल्याणकारी और विकास की नीतियों में अटूट विश्वास की जीत है। मैं प्रदेश की जनता को भाजपा में निरंतर विश्वास प्रकट करने के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''गुजरात की सभी 6 महानगर पालिका में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में गुजरात भाजपा को अपार बहुमत मिला है। मैं इस जीत के लिए सभी 6 महानगर पालिका के मतदाताओं, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।''
07:12 PM, 23-Feb-2021

पीएम मोदी ने किया लोगों का शुक्रिया अदा

गुजरात नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुक्रिया अदा किया। गुजरात नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुक्रिया अदा किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "शुक्रिया गुजरात! राज्य में नगर निगम चुनाव के परिणाम स्पष्ट संदेश देते हैं कि लोगों में विश्वास और सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट विश्वास है। भाजपा पर फिर से भरोसा करने के लिए राज्य की जनता का आभारी हूं। गुजरात की सेवा करना हमारा सम्मान है।" 
 
 
07:06 PM, 23-Feb-2021

मुख्यमंत्री रूपाणी ने जताया आभार 

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने चुनाव परिणामों को लेकर मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। रूपाणी ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात के लोगों ने राजनीतिक विश्लेषकों को एक विषय उपलब्ध कराया है, जो इस बारे में अध्ययन कर सकते हैं कि किस तरह से सत्ता विरोधी लहर का सिद्धांत राज्य (गुजरात) में लागू नहीं होता है।’’
07:04 PM, 23-Feb-2021

409 पर भाजपा की जीत

गुजरात के नगर निगमों में सत्ता बरकरार रखने के लिए कुल 576 सीटों में से 474 सीटें चाहिए। इनमें से भाजपा अब तक 409 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:05 PM, 23-Feb-2021

 26 फरवरी को केजरीवाल गुजरात में करेंगे रोड शो

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 26 फरवरी को गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत में रोड शो करेंगे।  राज्य के नगर निकाय चुनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आप प्रमुख केजरीवाल ने ट्विटर पर राज्य में नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों बधाई दी। पार्टी नेताओं ने कहा कि केजरीवाल सूरत में रोड शो करेंगे, जहां आप ने नगर निकाय के चुनाव में 27 सीटें जीतीं हैं।
05:27 PM, 23-Feb-2021

सूरत : 27 सीटों पर 'आप' का कब्जा 

सूरत नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 27 सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी के कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं। 
 

 
05:25 PM, 23-Feb-2021

राजकोट : भाजपा ने जीतीं 68 सीटें, कांग्रेस के खाते में आईं चार सीटें 

राजकोट नगर निकाट चुनाव में 68 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के खाते में चार सीटें आईं हैं।
 
 
05:24 PM, 23-Feb-2021

अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे

गुजरात नगर निकाय चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने की ओर है। अहमदाबाद में जीत का उत्सव मनाया जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद पहुंचे हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed