{"_id":"6419ee7eb29081515f0eb9d8","slug":"gujarat-mos-home-harsh-sanghavi-visits-jail-where-atiq-ahmed-is-lodged-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात के गृह मंत्री ने उस जेल का दौरा किया जहां अतीक अहमद बंद है, अफसरों के साथ की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात के गृह मंत्री ने उस जेल का दौरा किया जहां अतीक अहमद बंद है, अफसरों के साथ की बैठक
Tue, 21 Mar 2023 11:21 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:21 PM IST
सार
सूत्रों ने कहा कि सांघवी ने शाम को उच्च सुरक्षा वाली जेल का दौरा किया और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) केएलएन राव सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगभग एक घंटे तक बैठक की।
विज्ञापन
अतीक अहमद। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने मंगलवार को साबरमती सेंट्रल जेल का औचक दौरा किया, जहां गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद हाईप्रोफाइल कैदियों में शामिल हैं। 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य आरोपी अहमद के अलावा 2008 के अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट मामले के कई दोषी यहां की साबरमती जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद अहमद पर हाल ही में उत्तर प्रदेश में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में मामला दर्ज किया गया था। उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि सांघवी ने शाम को उच्च सुरक्षा वाली जेल का दौरा किया और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) केएलएन राव सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगभग एक घंटे तक बैठक की। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, अहमद को जून 2019 में उत्तर प्रदेश की नैनी जेल से अहमदाबाद की उच्च सुरक्षा वाली जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। प्रयागराज के रहने वाले, 60 वर्षीय विवादास्पद राजनेता उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य भी हैं।
विज्ञापन