{"_id":"627a82be38629922721b4968","slug":"gujarat-model-has-to-india-rahul-hits-out-at-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में राहुल का चुनाव अभियान: कहा- गुजरात मॉडल में हैं दो भारत, एक अमीरों का, दूसरा आम लोगों का","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में राहुल का चुनाव अभियान: कहा- गुजरात मॉडल में हैं दो भारत, एक अमीरों का, दूसरा आम लोगों का
Tue, 10 May 2022 08:51 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाहोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाहोद
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 10 May 2022 08:51 PM IST
सार
राहुल ने कहा, आज दो भारत बन रहे हैं। एक भारत अमीरों का है, जिसमें बड़े अमीर लोग हैं और उनके पास सत्ता धन और अहंकार है। दूसरा भारत आम जनता का है।
विज्ञापन
राहुल गांधी(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का अभियान को तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को गुजरात पहुंचे और अभियान को तेज किया। यहां उन्होंने आदिवासी बहुल दाहोद में 'आदिवासी सत्याग्रह रैली' को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को निशाने पर लिया। राहुल ने कहा कि मोदी जिस गुजरात मॉडल की बात करते हैं उसमें दो भारत हैं, एक आम लोगों का, दूसरा अमीर लोगों का। कार्यक्रम के समापन पर 'कांग्रेस पार्टी रे कांग्रेस पार्टी' गीत बजाया गया, जिसकी धुन पर मंच पर राहुल गांधी ने विधायक चंद्रिकाबेन बारिया के साथ डांस किया।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि यह जनसभा नहीं, सत्याग्रह की शुरुआत है। 2014 में नरेंद्र मोदी पीएम बने। गुजरात में उन्होंने जो काम शुरू किया, वह आज भारत में हो रहा है, जिसे गुजरात मॉडल कहा जाता है। आज दो भारत बन रहे हैं। एक भारत अमीरों का है, जिसमें बड़े अमीर लोग हैं और उनके पास सत्ता धन और अहंकार है। दूसरा भारत, आम जनता का है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इस मॉडल का पहले गुजरात में परीक्षण किया गया और फिर इसे भारत में लागू किया गया। लेकिन कांग्रेस दो भारत नहीं चाहती। हम एक ऐसा भारत चाहते हैं जिसमें सभी को समान अधिकार हो, सभी को सारी सुविधाएं मिलें। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात पूरी दुनिया में एक ऐसा राज्य है, जहां आंदोलन के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती है। मैं जिग्नेश मेवाणी को जानता हूं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उसे 10 साल के लिए जेल में डाल दें।
विज्ञापन
हम जनता मॉडल को वापस गुजरात में लाना चाहते हैं, जहां लोगों की आवाज सरकार चलाती है। आज दो-तीन लोग जनता को दौड़ाते हैं, लोग चुपचाप बैठे रहते हैं। आप यह सच्चाई जानते हैं, इसलिए आपको इसके लिए लड़ना होगा। आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार होगी तो वह आदिवासियों की आवाज होगी। वहां आदिवासी विधायक होगा और सरकार वही करेगी, जो आदिवासी चाहते हैं।